Jharkhand Weather Today: दीपावली पर मौसम रहेगा साफ मगर बढ़ेगी ठंड, जानें धनतेरस को मौसम का हाल

Jharkhand Weather Today राजधानी रांची में आसमान में हल्के दर्जे के बादल दिख रहे हैं। साथ ही शहर में हल्के कोहरे का असर दिख रहा है। शहर में आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत के करीब है। हल्की हवा चल रही है। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 08:46 AM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 08:46 AM (IST)
Jharkhand Weather Today: दीपावली पर मौसम रहेगा साफ मगर बढ़ेगी ठंड, जानें धनतेरस को मौसम का हाल
रांची शहर में आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत के करीब है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में मंगलवार को आसमान में हल्के दर्जे के बादल दिख रहे हैं। इसके साथ ही शहर में हल्के कोहरे का असर दिख रहा है। शहर में आद्रता का स्तर 85 प्रतिशत के करीब है। हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज धनतेरस को रांची के मुख्य रूप से हल्के बादल छाए रहेंगे। मगर दिन में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दीपावली पर मौसम साफ रहने की संभावना है।

हालांकि शहर का न्यूनतम तापमान 15डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट से लोगों को ठंड का अहसास होगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से अगले पांच दिनों तक राज्य में मुख्य रूप से मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि राज्य के सभी जिलों में औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान आद्रता में बढ़ोत्तरी के कारण रात में ओस और सुबह हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। नवंबर में तीसरे हफ्तें में राज्य में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद ठंड का असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा।

देश में पश्चिमी विक्षोभ के भी समय पर आने की संभावना है। हालांकि इसका असर राज्य में कैसा रहेगा इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक सापेक्षिक आद्रता जमशेदपुर में 91 प्रतिशत तक रिकार्ड की गई। जबकि सबसे कम आद्रता का स्तर भी जमशेदपुर में ही 38 प्रतिशत तक रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर और गोड्डा में 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 28.0 17.2

जमशेदपुर 31.4 19.7

मेदिनीनगर 30.4 16.3

chat bot
आपका साथी