Jharkhand Weather Update: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दिन मौसम रहेगा साफ, शाम में पड़ सकती है हल्की ओस

Jharkhand Weather Update राजधानी रांची में गुरुवार को मौसम सामान्य रूप से साफ है। मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर स्पेशल रिपोर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि कल दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:31 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 मैच के दिन मौसम रहेगा साफ, शाम में पड़ सकती है हल्की ओस
राजधानी रांची में गुरुवार को मौसम सामान्य रूप से साफ है।

रांची, जासं। राजधानी रांची में गुरुवार को मौसम सामान्य रूप से साफ है। शहर के बाहरी इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला। सुबह छह बजे 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आद्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के द्वारा शुक्रवार को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर स्पेशल रिपोर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कल दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क रहेगा। दिन में अधिकतम हवा की रफ्तार तीन किमी प्रतिघंटा तक रहने की उम्मीद है। वहीं शाम में हल्की ओस गिर सकती है। हालांकि आसमान रात में भी पूरी तरह से साफ रहेगा।

वहीं गुरुवार के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा। हालांकि राज्य के मौसम में 21 नवंबर के बाद बदलाव आने की पूरी संभावना है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बना हुआ है। इसके चक्रवाती रूप में बदलकर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके बाद ये चक्रवातीय क्षेत्र गुरुवार को दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तट पर टकरा सकता है। इसके कारण इन दोनों राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लैंड फाल होने के बाद इसके उत्तर की तरफ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में चक्रवात का टर्फ लाइन का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान अधिकतम और सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा केवीके में रिकार्ड किया गया। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान         न्यूनतम तापमान

रांची                26.2                            13.7

जमशेदपुर        28.8                            17.9

मेदिनीनगर       28.6                            15.1

chat bot
आपका साथी