Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा चक्रवात का असर, तीन दिन हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather Update चक्रवात(Cyclone) जवाद का असर ओडिशा से सटे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों समेत कई जिलों में देखा जा सकता है। राजधानी रांची(Ranchi) सहित झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार से बारिश(Rain) की आशंका जताई गई है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 08:10 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 08:10 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा चक्रवात का असर, तीन दिन हो सकती है बारिश
Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा चक्रवात का असर, तीन दिन हो सकती है बारिश

रांची जासं। Jharkhand Weather Update: चक्रवात(Cyclone) जवाद का असर ओडिशा से सटे झारखंड के सीमावर्ती इलाकों समेत कई जिलों में देखा जा सकता है। राजधानी रांची(Ranchi) सहित झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार से बारिश(Rain) की आशंका जताई गई है। हालांकि, झारखंड में चक्रवात(Cyclone In Jharkhand) को लेकर किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन से लेकर छह दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

झारखंड के दक्षिणी और इससे सटे इलाकों में बारिश का अनुमान:

मौसम विज्ञानी(Meteorologist) अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के दक्षिणी और इससे सटे इलाकों में बारिश का अनुमान है। चार और पांच दिसंबर को ज्यादा बारिश हो सकती। इसका असर रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमाक, रामगढ़, बोकारो, धनबाद आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड:

मौसम विभाग(Weather Department) के अनुसार, इस बार झारखंड समेत कई राज्यों में ला नीना के प्रभाव के कारण कड़ाके की ठंड पड़ेगी। देश के उत्तर भाग इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बताया जा रहा है कि जनवरी-फरवरी के दौरान तापमान काफी नीचे गिर सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

chat bot
आपका साथी