आज रांची से विदा हो जाएगा इस वर्ष का मानसून

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रांची से मानसून की वापसी हो जाएगी। 25 अक्टूबर तक पूरे झारखंड से मानसून की वापसी हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:40 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:40 PM (IST)
आज रांची से विदा हो जाएगा इस वर्ष का मानसून
आज रांची से विदा हो जाएगा इस वर्ष का मानसून

25 अक्टूबर तक पूरे झारखंड से हो जाएगी मानसून की वापसी जासं, रांची : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से मानसून की वापसी 21 अक्टूबर को शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी रांची में मानसून के वापसी का टर्फ लाइन होगा। बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर तक राज्य से पूर्ण रूप से मानसून की वापसी हो जाएगी। हालांकि इस वर्ष सामान्य रूप से मानसून की वापसी दस दिनों के बाद हो रही है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा जिले के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना है। इसके बाद 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक राज्य में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसके अगले 24 घंटों में गहरा होकर उत्तर पूर्व पश्चिम बंगाल और इससे लगे बांग्लादेश की तरफ बढ़ने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष झारखंड के कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई व कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। रांची में ठंड ने दी दस्तक :

मौसम विभाग के अनुसार रात में तापमान गिरने की वजह से अब रांची और आसपास के इलाकों में रात और सुबह में कोहरा देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का 21 डिग्री रहा। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जमशेदपुर और चाइबासा में 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में कमी आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी