दशहरा पर रांची में नहीं होगी बारिश, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

इस नवरात्र रांची और आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM (IST)
दशहरा पर रांची में नहीं होगी बारिश, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
दशहरा पर रांची में नहीं होगी बारिश, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

जासं, रांची : इस नवरात्र रांची और आसपास के इलाके में बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि आंशिक रूप से राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अक्टूबर को आसमान पूर्ण रूप से साफ रहेगा। वहीं 22 अक्टूबर की दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाएंगे। 23 अक्टूबर को शहर में हल्की बुंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद विजयादशमी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में भी अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 20 और 21 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 से 24 अक्टूबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, तामतारा, पाकुर, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ निम्न दर्जे की बारिश हो सकती है। बुधवार के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया कि रांची समेत आसपास के इलाके में आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार या पांच डिग्री अधिक रहेगा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्वमध्य में एक कम दवाब का चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। इसके राज्य में अधिकतम तापमान चाइबासा का 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान रांची का 19.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

नेशनल कांग्रेस कमेटी ने चलाया सैनिटाइजेशन ड्राइव

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के की ओर से मंगलवार को निवारणपुर, आंनदपुर के समीप क्षेत्रों में कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए सैनिटाइजेशन एवं फॉगिग ड्राइव चलाया गया। कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में प्रोफेशनल कांग्रेस ने सार्वजनिक स्थलों एवं लोगों के घरों में इस अभियान को चलाया। इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए तथा निदान के लिए विचार-विमर्श किया गया।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जब से कोविड-19 का महाप्रकोप आया है तब से आज तक लगातार शहर के विभिन्न वार्ड, क्षेत्रों व मोहल्लों में फॉगिग ड्राइव चलाया जा रहा है। इसका लाभ मिला और उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी दैनिक कार्य सावधानी पूर्वक करें। हमेशा अपने-आस-पास साफ सफाई रखें तथा लोगों को इससे प्रेरित करते रहें।

chat bot
आपका साथी