आज तेज गर्जन के साथ होगी बारिश

रांची और आसपास के इलाके में दोपहर के बाद से मध्यम से अधिक बारिश हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 01:55 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 01:55 AM (IST)
आज तेज गर्जन के साथ होगी बारिश
आज तेज गर्जन के साथ होगी बारिश

जागरण संवाददाता, रांची : रांची और आसपास के इलाके में दोपहर के बाद से मध्यम से अधिक बारिश हो रही है। मंगलवार को रांची में शाम छह बजे तक 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। हालांकि इसके बाद भी जिले में शाम के बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में बुधवार को भी काले और घने बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही दिन में दो से तीन बार तेज गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि विभाग ने संभावना जताया है कि कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ वज्रपात होगी। दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। तेज गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना

राज्य में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा। ऑरेंज अ‌र्ल्ट के अनुसार सभी जिलों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश हुई है। देवघर में सबसे ज्यादा 82.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। इसके बाद भी यहां सामान्य से 164 मिमी कम बारिश हुई। वहीं साहिबगंज में भी सामान्य से 46 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में समुद्रतल से 0.9 किमी उपर एक चक्रवाती दवाब बना हुआ है जिससे 24 जुलाई तक झारखंड में गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे राज्य में वज्रपात की भी संभावना है। विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से कहा है कि तेज बारिश के समय घर से नहीं निकलें। शहर अधिकतम न्यूनतम बारिश

रांची: 31.1 24.2 10.0 मिमी

जमशेदपुर: 32.7 25.6 16.0मिमी

डालटेनगंज: 32.0 25.5 18.0मिमी

chat bot
आपका साथी