Weather Report Jharkhand: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 मई तक बारिश के आसार

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल रहा है। 29 अप्रैल से चार मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:47 AM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 07:58 AM (IST)
Weather Report Jharkhand: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, 4 मई तक बारिश के आसार
Weather Report of Next 7 Days: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज। जागरण

रांची, जासं । राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल रहा है। 29 अप्रैल से चार मई तक आसमान में बादल रहेंगे। तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 39 फीसद व न्यूनतम 29 फीसद रही।

मौसम का पूर्वानुमान

तिथि           न्यूनतम        अधिकतम             मौसम

29-अप्रैल        24.0           37.0             आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

30-अप्रैल       24.0            37.0             आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

01-मई           24.0           37.0             आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

02-मई          24.0            38.0             आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

03-मई         23.0             37.0            आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

04-मई          23.0            35.0            आसमान में रहेंगे बादल, बारिश के आसार

बदलते मौसम में लापरवाही पड़ सकती है भारी

चिकित्सकों की माने तो मौसम में परिवर्तन के साथ स्वास्थ्य संबंधी बदलाव होते हैं। लापरवाही भारी पड़ सकती है। हर शारीरिक बदलाव पर नजर रखें। अगर किसी भी तरह की परेशानी हो तो इसे हल्के में न लें। अपने चिकित्सक से जरूर बात करें। कोविड महामारी को देखते हुए लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। डा. अभिषेक कुमार ने कहा कि खानपान में पर्याप्त पौष्टिक पदार्थ लेते रहें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क का इस्तेमाल करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। अपने हाथों को साफ रखें।

chat bot
आपका साथी