Jharkhand Weather Update: अगले सप्ताह बदलेगा राज्य का मौसम, विभिन्न जिलों में होगी बारिश

Jharkhand Weather Update राज्य के मौसम में अगले पांच से छह दिनों तक कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 08:18 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 08:18 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: अगले सप्ताह बदलेगा राज्य का मौसम, विभिन्न जिलों में होगी बारिश
राजधानी रांची में सुबह सात बजे आसमान साफ है।

रांची,जासं। शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह सात बजे आसमान साफ है। तेज धूप खिली है। शहर में आद्रता का स्तर 89 प्रतिशत है। हवा नहीं चलने के कारण लोगों को हल्की उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में रांची का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दोपहर बाद आसमान में हल्के बाद दिख सकते हैं। इसके कारण हल्की बारिश होगी। शहर का अधिकतम तापमान 32डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मौसम में अगले पांच से छह दिनों तक कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की जाएगी। बंगाल की खाड़ी से सटे अंडमान समुद्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। दस अक्टूबर तक और मार्क होकर पश्चिम उत्तर की तरफ बढ़कर दक्षिण ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसका असर देश के विभिन्न राज्यों में 13 अक्टूबर से देखने के लिए मिलेगा। संभावना है कि इसके कारण 13 और 14 अक्टूबर को रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश इसके कारण दर्ज की जाएगी।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आंनद ने बताया कि देश में मानसून की वापसी के लिए बेहतर स्थिति बनी हुई है। इस  कारण अभी तक राजस्थान, गुजरात, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहद कमजोर रही। राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चंदनकियारी में 16.6 मिमी दर्ज की गयी। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रांची 31.8 23.1

जमशेदपुर 35.4 25.2

मेदिनीनगर 34.0 25.6

chat bot
आपका साथी