Weather Update: झारखंड में कनकनी-शीतलहर, कांके 6 डिग्री पर पहुंचा; जानें अपने इलाके का हाल

Jharkhand Weather Update शनिवार की सुबह रांची समेत आसपास के इलाके में हल्का कोहरा छाया रहा। हल्की पछुआ हवा के कारण कनकनी महसूस हुई। मगर सात बजे तक हल्की धूप निकल गयी। शहर के बाहरी भाग में धुंध ज्यादा होने से आसमान थोड़े देर से साफ हुआ।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:08 AM (IST)
Weather Update: झारखंड में कनकनी-शीतलहर, कांके 6 डिग्री पर पहुंचा; जानें अपने इलाके का हाल
Jharkhand Weather Update मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य हिस्सों में शीतलहर चलने की स्थिति बन रही है।

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update, Jharkhand Weather Forecast शनिवार की सुबह राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में हल्का कोहरा छाया रहा। हल्की पछुआ हवा के कारण कनकनी महसूस हुई। मगर सात बजे तक हल्की धूप निकल गयी। शहर के बाहरी भाग में धुंध ज्यादा होने से आसमान थोड़े देर से साफ हुआ। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में रांची समेत झारखंड के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होनों की संभावना है।

इन जिलों का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में न्यूनमत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। राज्य में पश्मिमी विक्षोब का असर फिर से सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम में फिर से बदलाव आया है। इस बीच शुक्रवार को कांके का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य हिस्सों में एक दो स्थानों पर शीतलहर चलने की स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य का मौसम शुष्क रहा है। वहीं किसी प्रकार के सिनौप्टिक फीचर का असर राज्य के मौसम पर देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर            अधिकतम तापमान            न्यूनतम तापमान

रांची            24.2                07.3 जमशेदपुर        26.0                11.6 मेदिनीनगर        20.6                07.2 कांके (एग्रो)        23.8                06.0
chat bot
आपका साथी