Weather Forecast: कोहरा, कनकनी और शीतलहर... झारखंड में 25 तक ऐसी रहेगी ठंड; जानें मौसम का हाल

Weather Update Today झारखंड में अगले एक हफ्ते तक कोहरा रहेगा। आसमान में बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो एक सप्‍ताह तक सुबह कोहरे और धुंध में लिपटी रहेगी। न्‍यूनतम तापमान 8 डिग्री तक रह सकता है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 06:56 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:47 PM (IST)
Weather Forecast: कोहरा, कनकनी और शीतलहर... झारखंड में 25 तक ऐसी रहेगी ठंड; जानें मौसम का हाल
Jharkhand Weather Update News झारखंड में एक हफ्ते तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा।

रांची, जासं। Jharkhand Weather News Update, Weather Forecast राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में लगातार परिवर्तन के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 25 जनवरी तक उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला जारी रहेगा। अगले 1 हफ्ते सुबह कोहरे और धुंध भरी होगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास‌ रह सकता है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आद्रता की मात्रा अधिकतम 60 फीसद तथा न्यूनतम 48 फीसद दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से अगले एक हफ्ते का अनुमान जारी किया गया है।

ऐसा रहेगा मौसम

दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान अनुमान

19-जनवरी    13.0    26.0        धुंध 20-जनवरी    11.0    27.0        धुंध 21-जनवरी    9.0    25.0        कोहरे भारी सुबह, दिन रहेगा साफ 22-जनवरी    8.0    25.0        कोहरे भारी सुबह, दिन रहेगा साफ 23-जनवरी    10.0    25.0    धुंध 24-जनवरी13.0    26.0        कोहरा अथवा धुंध 25-जनवरी    13.0    27.0    कोहरा अथवा धुंध

बदलते मौसम में रखे अपना खास ख्याल

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे समय में थोड़ी सी लापरवाही आप को बीमार बना सकती है। जरूरी है कि बदलते मौसम के साथ आप अपना खास ख्याल रखें। गर्म कपड़े, गर्म पानी का सेवन करें। बाहर निकलने के दौरान मास्क का इस्तेमाल करें। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें।डा अभिषेक ने कहा कि बच्चों और वृद्ध लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

chat bot
आपका साथी