Durga Puja Ranchi: रांची के जैप वन में हुई शस्त्र पूजा, कमांडेंट अनीश गुप्ता ने किया कन्या-पूजन

Jharkhand News Ranchi Hindi News जैप 1 के कमांडेंट अनीश गुप्ता व परिवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। शस्त्र पूजा के बाद बली पूजा और कन्या पूजन भी की गई। माता को प्रसन्न करने के लिए खस्सी की बलि दी जाती है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 02:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:37 PM (IST)
Durga Puja Ranchi: रांची के जैप वन में हुई शस्त्र पूजा, कमांडेंट अनीश गुप्ता ने किया कन्या-पूजन
Jharkhand News, Ranchi Hindi News जैप 1 के कमांडेंट अनीश गुप्ता व परिवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

रांची, जासं। महानवमी के उपलक्ष्य पर रांची के जैप 1 स्थित टीकू हॉल में शस्त्र पूजा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले 9 कन्याओं की पूजा की गई। जैप 1 के कमांडेंट अनीश गुप्ता व उनका परिवार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कमांडेंट ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें अपनी तरफ से उपहार दिया। इसके बाद शस्त्रों को एक जगह रख कर पूजा गया। शस्त्रों में, खुकुरी, एके 47 सहित अन्य हथियार की पूजा की गई। यह पूजा भी कमांडेंट के द्वारा ही की गई।

शस्त्र पूजा के बाद बली पूजा और कन्या पूजन भी की गई। गोरखा समाज में यह मान्यता है कि माता को प्रसन्न करने के लिए खस्सी की बलि दी जाती है। गोरखा समाज में शस्त्र पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है। जवान शस्त्रों की पूजा कर माँ से अपार शक्ति की कामना करते हैं।

chat bot
आपका साथी