Jharkhand Government: हमारे पास बोरा में पैसा नहीं, लेकिन राज्य का विकास करने की हिम्मत जरूर है : हेमंत

Jharkhand Government मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर अंडरमान गोवा जैसी जगहों में फंस गए थे। लेकिन मैंने हवाई जहाज से मजदूरों को घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बोरा में पैसा नहीं है लेकिन राज्य का विकास करने की हिम्मत जरूर है।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 03:45 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 03:45 PM (IST)
Jharkhand Government: हमारे पास बोरा में पैसा नहीं, लेकिन राज्य का विकास करने की हिम्मत जरूर है : हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार पहुंचे, स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर को नमन किया।

लातेहार,जासं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने आपका अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  ने कहा कि कोरोना काल में मजदूर रोजगार की तलाश में अंडरमान, गोवा जैसी जगहों में फंस गए थे। लेकिन मैंने हवाई जहाज से मजदूरों को घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बोरा में पैसा नहीं है, लेकिन राज्य का विकास करने की हिम्मत जरूर है। उन्होंने कहा कि दलालों के चंगुल से निपटारा को लेकर गांव गांव में आपका अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पेंशन समेत अन्य समस्याओं का निदान किया जा रहा है।

हमारी सरकार एक ऐसी योजना बना रही है जिससे गांव के लोग मजबूत होंगे। महिला समूह चावल, दाल, आटा, तेल को पलाश ब्रांड में लगाकर जेल व आंगनबाड़ी संस्थान को खपत कराएंगे। महिलाएं हाट बाजार में हड़िया बेचती है, बहुत ही खराब लगता है। गांव की महिलाओं को समूह से जोड़ा गया है। जंगल में लाह, महुआ को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। लाह की खेती में महिलाओं के योगदान की खबर अखबार में देखने से अच्छा लगा।

उनके हाथों लातेहार - कोने में आयोजित "आपका अधिकार आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाना है। शहीद नीलांबर पीतांबर के वंशजों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में  राज्य सरकार के पेजयल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद खजाना खाली था। बीजेपी वालों ने चांदी की थाली व सोने की चम्मच से फाइव स्टार होटल में खाने पर खर्च कर झारखंड का खजाना खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हेमंत सोरेन ने देश में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। भाजपा ने राज्य को बर्बाद कर दिया था। उसे सुधारने में समय लगेगा। बीजेपी वालों ने जो घाव दिया है, उसे भरने में समय लगेगा।

कार्यक्रम में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, उपायुक्त अबु इमरान, उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, एसडीएम शेखर कुमार, एनडीसी शिवेंद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. हरेनचंद्र महतो, रामनंदन सिंह खेरवार, कोमल खेरवार, जिलाध्यक्ष मोती लाल नाथ शाहदेव, शमशुल होड्डा, अरुण दुबे समेत कई लोग मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी