रांची के इस मोहल्ले के लोग सड़क और नाली नहीं होने से हैं परेशान

रांची नगर निगम के वार्ड नंबर एक की चंदवे बस्ती में सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। अब यह पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 03:09 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 03:09 PM (IST)
रांची के इस मोहल्ले के लोग सड़क और नाली नहीं होने से हैं परेशान
रांची के इस मोहल्ले के लोग सड़क और नाली नहीं होने से हैं परेशान। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम के वार्ड नंबर एक की चंदवे बस्ती में सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। नाली नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। अब यह पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर रहा है। लोगों का कहना है कि आसपास के गड्ढों में गंदा पानी भर गया है। जलजमाव हो गया है। इससे इलाके में बीमारी फैल सकती है। यही नहीं यह गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। इस वजह से लोग परेशान हैं।

लोगों ने मामले की शिकायत रांची नगर निगम से की है। साथ ही वार्ड की पार्षद सुनीला तिर्की ने मुख्य अभियंता को भी पत्र लिखकर इस इलाके में सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि वह कई बार नगर निगम कार्यालय गए और अधिकारियों से मिले। नगर निगम के मुख्य अभियंता मामले में फंड नहीं होने का बहाना कर रहे हैं। लोगों की मांग है कि यहां जल्द नाली और सड़क का निर्माण कराया जाए। ताकि नागरिक सुविधा बहाल हो सके।

chat bot
आपका साथी