झारखंड के गढ़वा में कच्चे घर में शारीरिक संबंध बना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, दीवार गिरने से प्रेमी की मौत; प्रेमिका घायल

Jharkhand News मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव में शुक्रवार की रात एक अजीबोगरीब घटना में तीन बच्चों का पिता आशिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि माशूका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके दोनों पर टूट गये हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 10:42 AM (IST)
झारखंड के गढ़वा में कच्चे घर में शारीरिक संबंध बना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, दीवार गिरने से प्रेमी की मौत; प्रेमिका घायल
झारखंड के गढ़वा में कच्चे घर में शारीरिक संबंध बना रहे थे प्रेमी-प्रेमिका। जागरण

गढ़वा, संस। झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव में शुक्रवार की रात एक अजीबोगरीब घटना में तीन बच्चों के पिता आशिक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि माशूका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके दोनों पर टूट गए हैं। जानकारी के अनुसार गांव के दशरथ भुइयां के बेटे की शादी में मेराल थाना क्षेत्र के ही सिरहे गांव की एक परित्यक्ता महिला आई थी। रिश्तेदार के बेटे की बारात जाने के बाद महिला ने मौका पाकर अपने प्रेमी सिरहे गांव के सुरेंद्र मेहता उर्फ बाबूराम 45 वर्ष को बुला लिया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों घटना के समय आपत्तिजनक स्थिति में थे। वह शादीशुदा था। जबकि उसकी प्रेमिका को उसके पति ने छोड़ दिया था।

बिजली सब स्टेशन के बगल में जर्जर खपरैल घर में दोनों पहुंच कर दोनों मिल रहे थे। उसी दौरान घर का दीवार धराशायी हो गया। इस घटना में प्रेमी बाबूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका का दोनों पर टूट गया। घटना के बाद घायल प्रेमिका की चीख पुकार से अन्य लोग पहुंच कर उसे मलबे से बाहर निकाला। घटना की जानकारी लोगों ने मेराल के थाना प्रभारी अजीत कुमार को दी। इसके पश्चात पुलिस गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। मृतक बाबूराम शादीशुदा था। उसे एक पुत्र तथा तीन पुत्री हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी तथा बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी