Voter List: 18 साल के हाेने वाले मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे नाम, एक नवंबर से चलेगा विशेष अभियान

Voter List Jharkhand Hindi News एक नवंबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा। मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। प्रपत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:48 PM (IST)
Voter List: 18 साल के हाेने वाले मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे नाम, एक नवंबर से चलेगा विशेष अभियान
Voter List Jharkhand, Hindi News एक नवंबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलेगा।

रांची, जासं। एक नवंबर से फोटो मतदाता सूची में मतदाता अपना नाम जोड़वा सकेंगे। इसे लेकर एक नवंबर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होने वाली है। वैसे लोग, जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, या इससे अधिक है, तो मतदाता सूची में अपना निबंधन कर सकते हैं। मतदाता सूची में निबंधन के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अवधि 1 नवंबर 2021 से 30 नवंबर 2021 तक प्रपत्र -6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मतदाता सूची में त्रुटि सुधार के लिए पूर्व से पंजीकृत मतदाता प्रपत्र 8 में एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम परिवर्तन के लिए प्रपत्र 8 'क' के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 के माध्यम से आवेदन आपत्ति/दर्ज किया जा सकता है। सभी प्रकार के दावा एवं आपत्ति प्रपत्र जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय एवं बीएलओ से प्राप्त किया जा सकता है, जो निशुल्क है।

प्रपत्र मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। सभी प्रकार के आवेदन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनेसवीपी डॉट इन एवं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। पुलिस का निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए नवंबर माह में 4 स्पेशल कैंपेन लगवाए जाएंगे। यह 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 नवंबर और 28 नवंबर को लगाया जाएगा। दावा आपत्ति का निष्पादन 20 दिसंबर को किया जाएगा। जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर ज्यादा से ज्यादा योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष हो जाएगी, उनसे ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने कहा कि आप सभी अपने स्तर से योग्य नागरिकाें को मतदाता सूची में जोड़ने का प्रयास करें और निर्धारित तरीके से आवेदन उपलब्ध कराएं।

उपायुक्त छवि रंजन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें से कहा है कि सभी मतदान केंद्रों के लिए बूथ स्तर एजेंट की नियुक्ति जल्द से जल्द करें, ताकि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन:- 01 नवंबर 2021

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा शुद्ध करने एवं स्थानांतरित करने हेतु दावा आपत्ति दिए जाने की अवधि:- 01-30 नवंबर

विशेष अभियान दिवस: 20-21 नवंबर 2021 और 27-28 नवंबर

प्राप्त दावा आपत्ति का निष्पादन:- 20 दिसंबर 2021

अंतिम प्रकाशन तिथि:- 05 जनवरी 2022

chat bot
आपका साथी