Voter ID: मतदाता पहचान पत्र बनवाना हो या कराना हो संशोधन, हो जाएं तैयार; इस तारीख से चलेगा विशेष अभियान

Voter ID Card Jharkhand News Hindi Samachar मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम नौ अगस्त से नवंबर माह तक चलाया जाएगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयाेग ने कार्यक्रम तय किया है। बीएलओ घर-घर जाकर इस कार्य को करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 10:11 AM (IST)
Voter ID: मतदाता पहचान पत्र बनवाना हो या कराना हो संशोधन, हो जाएं तैयार; इस तारीख से चलेगा विशेष अभियान
Voter ID Card, Jharkhand News मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम नौ अगस्त से नवंबर माह तक चलाया जाएगा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। वैसे नए मतदाता, जो एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे करेंगे या जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे। साथ ही कोई वोटर मतदाता सूची या फोटो पहचान में संशोधन कराना चाहते हों तो इसे करा सकेंगे। इसके लिए नौ अगस्त से नवंबर माह तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार मत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा पूरे राज्य में नौ अगस्त से मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधार करने का कार्यक्रम किया जाएगा।

बीएलओ घर-घर जाकर इस कार्य को करेंगे। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन भी होगा। इसके बाद एक नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा। एक नवंबर से 30 नवंबर तक इस पर सभी मतदाताओं से आपत्तियां ली जाएंगी। मतदाता सूची में नाम शामिल करने या सुधार को लेकर चार दिनों का विशेष अभियान सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा।

इसमें मतदाता सूची में संशोधन या नाम शामिल करने को लेकर मतदाताओं से संबंधित फॉर्म भरे जाएंगे। यह विशेष अभियान 20 नवंबर, 21 नवंबर, 27 नवंबर तथा 28 नवंबर को चलाया जाएगा। मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा 20 दिसंबर तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद अगले साल पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी