आइएमए रांची के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को, 850 वोटर चुनेंगे अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की रांची शाखा का चुनाव आगामी रविवार को निर्धारित है। इस चुनाव में सिर्फ एक पद के लिए वोटिंग होनी है। बाकि पदों पर सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके है। सिर्फ अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है।

By Sanjay kumar SinhaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM (IST)
आइएमए रांची के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रविवार को, 850 वोटर चुनेंगे अध्यक्ष
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रांची शाखा का भवन जहां रविवार को वोटिंग होनी है।

रांची (जासं, ) : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की रांची शाखा का चुनाव आगामी रविवार को निर्धारित है। इस चुनाव में सिर्फ एक पद के लिए वोटिंग होनी है। बाकि पदों पर सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके है। सिर्फ अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। आइएमए रांची के वर्तमान सचिव डा. शंभू प्रसाद इस इस बार अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। वहीं रिम्स के सेवानिवृत्त चिकित्सक डा. वीके जैन भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे हैं। संयुक्त सचिव डा. अजित ने बताया कि रविवार को होने वाले चुनाव में रांची जिला के 850 चिकित्सक वोट देंगे। मतदान सुबह 9 बजे से करमटोली स्थित आइएमए भवन में शुरू होगा। शाम चार बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद पांच बजे से मतगणणा शुरू होगी और 7 बजे तक नए अध्यक्ष की घोषणा भी हो जाएगी। चुनाव से संबंधित सारी तैयारियां हो चुकी है। मतगणणा के बाद नई कमेटी का गठन कर विस्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चुनाव में वे चिकित्सक भी मतदान कर सकते हैैं जो 31 जनवरी 2021 से पहले से आइएमए के सदस्य हैं। उन्हें मतदान से पूर्व अपने साथ एक आइडी कार्ड लाना अनिवार्य है।

ये चुने जा चुके हैैं निर्विरोध

डा. ब्यूटी बनर्जी - उपाध्यक्ष

डा. सुधीर कुमार - सचिव

डा. जयशंकर - कोषाध्यक्ष 

chat bot
आपका साथी