प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुआ वालीबॉल का प्रशिक्षण शिविर

प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से झारखंड वालीबॉल संघ द्वारा राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:00 AM (IST)
प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुआ वालीबॉल का प्रशिक्षण शिविर
प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुआ वालीबॉल का प्रशिक्षण शिविर

खेल संवाददाता, रांची : प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशने के उद्देश्य से झारखंड वालीबॉल संघ द्वारा राज्य के सभी जिलों में एक साथ पाच दिवसीय वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। सभी जिलों में झारखंड राज्य वालीबॉल संघ ने प्रशिक्षक भेजे हैं। प्रशिक्षण शिविर के लिए 30-30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। शिविर का समापन 30 सितंबर को होगा। राची विश्वविद्यालय मैदान में डा. राजकुमार वर्मा डीएसडब्ल्यू राची विवि , नादिया हाई स्कूल लोहरदगा में पूर्व विधायक सुखदेव भगत एवं अनुपमा भगत , गुमला में संत इग्निशियस हाई स्कूल के प्राचार्य मनोहर खोया, गोड्डा में राहुल कुमार , साहिबगंज में अनुमंडल पदाधिकारी हेमंत सती व संजय राय द्वारा जामताड़ा में , देवघर में राजेश चौधरी, पाकुड़ में नगर अध्यक्ष संपा शाहा, गढ़वा में शैलेंद्र पाठक अध्यक्ष जिला ओलिंपिक संघ, लातेहार में उपायुक्त अबु इमरान, हजारीबाग में कार्यकारी अध्यक्ष सत्यदेव सिंह , दुमका में विमल भूषण गुहा , बोकारो में रजनीश कुमार पाठक, पूर्वी सिंहभूम में संजय गुप्ता एवं सचिव दीपक कुमार, पश्चिमी सिंहभूम में आनंद बिहारी दूबे, लुइस मींस एवं बीरधन मराडी ,सरायकेला खरसावा में समाजसेवी चंदन सिंह के द्वारा शिविर का उद्घाटन किया गया। विजय व वीरेंद्र बने फर्राटा चैंपियन

खेल संवाददाता, रांची : बीआइटी मेसरा ग्राउंड में आयोजित झारखंड राज्य मास्टर एथलेटिक्स मीट में गोड्डा के विजय सिंह ने 35 से 49 वर्ष के वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। त्रिलोचन दूसरे व संजय चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष के ऊपर वाले वर्ग में वीरेंद्र साहू पहले, सौरभ राय दूसरे व जी बाबूदेव तीसरे स्थान पर रहे। 30 से 50 वर्ष के महिला वर्ग में सिमडेगा की संगीता लकड़ा पहले व धनबाद की उषा महतो दूसरे स्थान पर रही। 35 से 50 वर्ष के आयुवर्ग के 800 मीटर दौड़ में वीरेंद्र साहू पहले, रंजीत उरांव दूसरे व जी बाबूदेव तीसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लंबी कूद में रांची के सौरभ राय पहले, पी देवगम दूसरे व रंजीत उरांव तीसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष से अधिक उम्र के पैदल चालन वर्ग में आरपी मुंडू पहले, जी बाबूदेव दूसरे व के राय तीसरे स्थान पर रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में संजय चक्रवर्ती, अशोक कुमार सिंह व वकील कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। 30 वर्ष से अधिक वर्ग के महिला लंबी कूद में रानी गोस्वामी पहले व उषा महतो दूसरे स्थान पर रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रांची की सुजाता भगत पहले व श्रद्धा प्रधान दूसरे स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि महुआ माजी एवं विशेष अतिथि रजिस्टार बीआइटी मेसरा सुखपाल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर बीआइटी मेसरा के महेंद्र यादव झारखंड मास्टर एथलेटिक्स संघ के सचिव लक्ष्मण राम, पीसी देवगम, बिपिन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, रंजीत मुंडा, दशरथ महतो, बाबू देव, सौरभ राय, संजय राय, संजय चक्रवर्ती, आरपी मुंडा, राजकुमार बाल्मीकि, सुजाता भगत, बेला नरेश यादव , राकेश सिंह , उमा राव, एसके दत्ता, पिंटू सिंह अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी