रांची विवि ग्राउंड में हुआ वॉलीबॉल का मैच

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा राची विवि में ख्प्रतियोगिता हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 09:00 AM (IST)
रांची विवि ग्राउंड में हुआ वॉलीबॉल का मैच
रांची विवि ग्राउंड में हुआ वॉलीबॉल का मैच

खेल संवाददाता, रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राची जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा राची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल मैदान में एक प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची विवि की कुलपति कामिनी कुमार ने खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों के लिए अभ्यास प्रेरित किया। डीएसडब्ल्यूए राची विश्वविद्यालय राज कुमार शर्मा व ब्रजेश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया । मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उपवन बाड़ा,झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव शेताक सेन, कोषाध्यक्ष उत्तम राज, आयोजन सचिव निशिकांत पाठक, राची जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राजेश कुमार, झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, अमरजीत सिंह खरे, अजय कुमार झा, राम कुमार झा, राजेश मामा आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार व राष्ट्रीय रेफरी अजय किस्पोट्टा व मो. फैज ने की।

--

दिव्या व जितेश बने चैंपियंस आफ चैंपियन

खेल संवाददाता, रांची : रांची जिला दो दिवसीय मलखंब प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जितेश कुमार एवं बालिका वर्ग में दिव्या कुमारी ने चैंपियंस आफ चैंपियन का खिताब जीता। जबकि सर्वश्रेष्ठ अनुशासित खिलाड़ी का पुरस्कार निखिल कुमार को दिया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं-

पोल मलखंब बालक वर्ग (अंडर-12)-1. रूपम नायक,2.शिवा कुमार, 3.अकील कुमार।

अंडर-14 : 1. राज प्रसाद, 2. रोहण कुमार, 3. शनि कुमार

अंडर-16: 1. रवि कुमार, 2. विशेष कुमार, 3.आकाश कुमार

18 वर्ष से ऊपर: 1. विकास कुमार, 2. निखिल कुमार, 3. राकेश कुमार।

19 वर्ष से ऊपर: 1. विशेष कुमार, 2. दीपक कश्यप, 3. अनमोल भैया

रोप मलखंब पिरामिड बालिका वर्ग: 1. दिव्या एंड ग्रुप, 2. अनुशिखा एंड ग्रुप, 3. खुशी कर्मकार

पोल मलखंब पिरामिड बालक वर्ग: 1. निखिल एंड ग्रुप, 2. रवि एंड ग्रुप 3. रॉकी एंड ग्रुप

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, बिन्दु भूषण दुबे , संतोष सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर संतोष रजवार, गौरव अग्रवाल, विकास पांडेय, राजीव रंजन, संजय कुमार, प्रो. साजिद, अवधेश ठाकुर आदि उपस्थित थे।

आगंतुकों का स्वागत योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा ने कियाए जबकि मंच का संचालन नवीन कुमार ने किया। प्रतियोगिता का संचालन राची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष अजय झा ने की।

chat bot
आपका साथी