Vishwakarma Puja: लोहरदगा में भक्ति भाव के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

Vishwakarma Puja Lohardaga Jharkhand Hindi News लोहरदगा में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही पूजा अनुष्ठान का दौर प्रारंभ हो गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:16 PM (IST)
Vishwakarma Puja: लोहरदगा में भक्ति भाव के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा
Vishwakarma Puja, Lohardaga Jharkhand विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार सुबह से ही पूजा अनुष्ठान का दौर प्रारंभ हो गया था।

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले में शुक्रवार को भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। लोहरदगा जिले के प्रखंड स्थित कमला देवी राइस मिल के अलावा विभिन्न संस्थानों, प्रतिष्ठानों, घरों में भी भगवान की पूजा-अर्चना हुई है। विश्वकर्मा पूजा को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चली आ रही थी। लोग अपने कल-कारखाना, फैक्ट्री, प्रतिष्ठान और घरों की साफ-सफाई में जुटे हुए थे।

पूजा-अनुष्ठान के आयोजन को लेकर युवाओं, व्यवसायियों और विभिन्न उपकरणों से काम करने वाले लोगों में काफी उत्साह दिखा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही पूजा अनुष्ठान का दौर प्रारंभ हो गया था। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के कमला राइस मिल में पुरोहित गोपाल मिश्र ने विधि विधान से विश्वकर्मा पूजा अनुष्ठान कराई। पूजा अनुष्ठान में केडीआरएम के निदेशक दीपक जायसवाल एवं पंकज जायसवाल के साथ परिवार के सदस्य शामिल हुए। यहां पर भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया।

इसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा जिले के विभिन्न गैराजों में भी पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा पर अपने-अपने वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की भी पूजा अर्चना की। पूजा के आयोजन से भक्ति की धारा बह निकली थी। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे के यहां पहुंचकर प्रसाद भी ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी