चतरा में युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिस के साथ की धक्‍का-मुक्‍की

Jharkhand Crime News. ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव पानी में गाड़ दिया गया था। शव के ऊपर बड़ा पत्थर रखा हुआ था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 03:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 03:14 PM (IST)
चतरा में युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिस के साथ की धक्‍का-मुक्‍की
चतरा में युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण, पुलिस के साथ की धक्‍का-मुक्‍की

मयूरहंड (चतरा), जासं। चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के सरगांव गांव में सोमवार को चैकडैम से कौलेश्वर यादव के 19 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार यादव उर्फ युवराज कुमार उर्फ गोलू कुमार का शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव पानी में गाड़ दिया गया था। शव के ऊपर बड़ा पत्थर रखा हुआ था। शव की आंख को किसी नुकीले चीज से फोड़ दिए गया था। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। शव मिलने की जानकारी पर स्थानीय थाना पुलिस वहां पहुंची, तो उन्‍हें गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने जमकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। कुछ लोगों ने पुलिस के साथ दुर्व्यहार करने का भी प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद बुद्धिजीवियों ने मामले को बिगड़ने से संभाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक सुबह टहलने गया था। टहलने के बाद घर नहीं आने से लोगों ने युवक की खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों को चेकडैम पर देखा गया। ग्रामीणों के चेक डैम की ओर आते देख पहले से वहां मौजूद लोग भाग गए। ग्रामीणों ने तालाब में पानी के बुलबुल को उठता देख खोजबीन शुरू कर दी।

वहहां युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को शव को उठाने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक शव नहीं उठने दिया जाएगा। थाना प्रभारी अवध बिहारी सिंह ने पूरे मामले की जानकारी डीएसपी को दी। खबर लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर पड़ा हुआ था। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने के साथ दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्‍वासन दे रही थी।

chat bot
आपका साथी