युवक ने महिला के सा‍थ जबरन बनाए शारीरिक संबंध... ग्रामीणों ने पकड़कर किया यह हाल...

Garhwa News Jharkhand News गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दुष्‍कर्म किए जाने का मामला दर्ज कर मुकुंदपुर गांव निवासी गोपाल साह को गिरफ्तार कर लिया।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 05:49 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:27 PM (IST)
युवक ने महिला के सा‍थ जबरन बनाए शारीरिक संबंध... ग्रामीणों ने पकड़कर किया यह हाल...
Garhwa News, Jharkhand News: गढ़वा के एक गांव में विवाहिता के साथ युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

गढ़वा, जेएनएन। Garhwa News, Jharkhand News गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुर्ष्कम किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत के आलोक में आरोपित मुकुंदपुर गांव निवासी गोपाल साह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गोपाल साह अपने घर से एक किलोमीटर दूर भैंस चराने गया था। वहां से लौटते समय उसने पीड़िता को पकड़ उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को दी।

तत्पश्चात ग्रामीणों की मदद से पीड़िता ने केतार थाने में इसकी लिखित शिकायत की। पीड़ित महिला के आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी संतोष कुमार आरोपी को मुकुंदपुर गांव से गिरफ्तार करने में सफल रहे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के आलोक में धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

गढ़वा थाना क्षेत्र के बीरबंधा गांव निवासी विकेश कुमार की पत्नी संध्या देवी की मौत मंगलवार की सुबह नौ बजे हो गई। विकेश कुमार ने मौत होने की सूचना अपने ससुर रामजन्म राम को फोन कर दी। सूचना मिलने के बाद रामजन्म राम अपने स्वजनों के साथ गढ़वा पहुंचकर शव को अपने साथ लेकर गढ़वा थाना पहुंच गये। इसकी जानकारी देते हुए रामजन्म राम ने बताया कि पिछले साल अगस्त में अपनी लड़की की शादी विकेश के साथ की थी।

उन्होंने कहा कि शादी के बाद से दमाद, उसकी ससुर, सास प्रताड़ित कर रहे थे। पैसा की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी लड़की को गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के पिता ने गढ़वा महिला थाना में आवेदन देकर संध्या के पति विकेश कुमार, उसकी सास सुरजी देवी, ससुर लल्लू राम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। 

chat bot
आपका साथी