रांची के बेड़ो में हाथियों का उत्‍पात, घरों को किया ध्‍वस्‍त; चिंघाड से दहशत में ग्रामीण

Jharkhand News हाथियों के डर से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में हाथी के आ जाने से किसान काफी चिंतित हैं। भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 02:21 PM (IST)
रांची के बेड़ो में हाथियों का उत्‍पात, घरों को किया ध्‍वस्‍त; चिंघाड से दहशत में ग्रामीण
Jharkhand News हाथियों द्वारा ध्‍वस्‍त किया गया घर। जागरण

बेड़ो (रांची), जासं। रांची के बेड़ो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथि‍यों का उत्पात एक बार फिर बढ़ गया है। बस्ती से कुछ कदम की दूरी से आती हाथियों की चिंघाड़ की आवाज सुनकर क्षेत्र के ग्रामीण रात भर अपने-अपने घरों में दुबके रहने पर मजबूर हैं। यहां गुरुवार की देर रात जंगली हाथी ने चिन्द्री गांव में उत्पात मचाते हुए बिरसा उरांव के कच्चे मकान को सामने की तरफ से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इससे घर में रखा धान, चावल व घरेलू बर्तन बर्बाद हो गए। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र में हाथी के आ जाने से किसान काफी चिंतित हैं।

भुक्तभोगियों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को भगाने की मांग की है। फिलहाल हाथी गांव छोड़ कर पास के जंगल की ओर चले गए हैं। हाथियों के कारण जहां ग्रामीणों ने दहशत में रात गुजारी, वहीं उन्हें अंदेशा है कि हाथी फिर से उनके गांव की ओर रुख कर सकते हैं। इधर घटना की सूचना पाने के बाद पंचायत के मुखिया बुधराम बड़ा शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचे और लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। उन्होंने हाथी द्वारा किए गए नुकसान का वन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी