मछली साग लाने जंगल गए थे ग्रामीण, लैंडमाइन विस्फोट से एक की मौत Lohardaga News

Jharkhand Lohardaga News बताया गया कि लोहरदगा जिले के पेशरार क्षेत्र में आधा दर्जन ग्रामीण मछली साग लाने के लिए बुलबुल जंगल गए थे। इसी दौरान बिछाए गए लैंड माइन पर 55 वर्षीय हीरालाल भगत का पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 02:15 PM (IST)
मछली साग लाने जंगल गए थे ग्रामीण, लैंडमाइन विस्फोट से एक की मौत Lohardaga News
Jharkhand Lohardaga News बिछाए गए लैंड माइन पर 55 वर्षीय हीरालाल भगत का पैर पड़ते ही विस्फोट हो गया।

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में रविवार की देर शाम नक्सलियों द्वारा बिछाए गए लैंडमाइन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान पेशरार थाना थाना क्षेत्र के केरार गांव निवासी 55 वर्षीय हीरालाल भगत के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि पेशरार थाने के थाना प्रभारी ऋषिकांत ने की है। बताया जा रहा है कि केरार गांव के आधा दर्जन ग्रामीण बुलबुल के जंगल में मछली साग लाने के लिए गए हुए थे।

इसी दौरान हीरालाल भगत का पैर लैंडमाइन पर पड़ गया। इससे विस्फोट हो गया और मौके पर ही हीरालाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पेशरार थाने की पुलिस को दी। इसके बाद पेशरार थाने की पुलिस के निर्देश पर शव को केरार गांव लाया गया। शव को पुलिस सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाएगी।

उधर, एसडीपीओ बीएन सिंह ने कहा कि लैंडमाइन विस्फोट में एक ग्रामीण की मौत की सूचना मिली है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि लोहरदगा में हाल के समय में लैंडमाइन विस्फोट में कई ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। अक्सर नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में पगडंडियों और कच्चे रास्तों पर लैंडमाइन लगाया जाता है। इसकी चपेट में कई बार ग्रामीण भी आ जाते हैं।

भंडरा में बारिश के बाद जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी

भंडरा प्रखंड में इन दिनों प्रतिदिन हो रही बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। दूसरी ओर भंडरा की अधिकांश सड़कों में बारिश का पानी जमा हुआ है। इससे राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के बाजार टांड, थाना रोड, लहेरी बस्ती सहित आसपास के कस्बों की अधिकांश सड़कों पर जल जमाव लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इससे बस्ती के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी