गांवां देवती पूजा कर मांगी खुशहाली

प्रखंड क्षेत्र के कुच्चू गाव में शुक्रवार गावा देवती पूजा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:29 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:29 AM (IST)
गांवां देवती पूजा कर मांगी खुशहाली
गांवां देवती पूजा कर मांगी खुशहाली

संसू, ओरमाझी : प्रखंड क्षेत्र के कुच्चू गाव में शुक्रवार गावा देवती पूजा हुई। 12 वर्ष में एक बार होने वाला गावा देवती पूजा को लेकर पूरे गाव में उत्साव का माहौल था। गांवां देवती पूजा के मुख्य पुजारी सिकंदर पाहन, नेवालाल महतो, महेंद्र पाहन, बीता पाहन ने गाव के गावा देवती स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना कराई। वहीं पूजा को लेकर पूरे गाव के लोग शामिल हुए। सभी गावा देवती पूजा को लेकर उत्साहित थे। पुजारियों ने बताया कि गाव व गाव में रहने वाले सभी के जीवन में सुख शाति रहे। किसी प्रकार की महामारी (अकाल) का बुरा प्रभाव गाव में न हो इसके लिए यह गावा देवती पूजा की जाती है। गावा देवती पूजा को गाव में बड़ा पूजा के रूप में भी जानते हैं। 12 वर्ष पूरे होने पर गाव के देवताओं को खुश रखने के लिए ही बड़ा पूजा बड़े रूप में किया जाता है। गावा देवती पूजा में मुख्य रूप से शामिल पूर्व सासद रामटहल चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने भी कहा गावा देवती (बड़ा) पूजा आदि काल होती आ रही है। गाव के लोगों के आस्था से जूड़ा है। इसके पीछे मानना है कि गावा देवती पूजा से गाव में किसी प्रकार की विपत्ति नहीं आती। वहीं लोगों के सुख शाति व खुशहाली में गावा देवती का आशीर्वाद बना रहता है। गावा देवती पूजा में समाज सेवी आनंद चौधरी, अरविंद कुमार महतो, रामेश्वर दास, संजय कुमार, रितन महतो, भानु प्रताप महतो, नकुल प्रसाद, कुलदीप प्रसाद, प्रेम कुमार, श्याम सुंदर महतो, विजय आनंद, महेंद्र महतो, अमित राज, विनोद कुमार, पन्नालाल महतो, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, राजेंद्र साहू सहित गाव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।

chat bot
आपका साथी