विकास भारती को उत्कृष्ट कार्यों के लिए IIPA अवार्ड, उपराष्ट्रपति ने पद्मश्री अशोक भगत को सराहा

पद्मश्री अशोक भगत को भारत के उपराष्ट्रपति से सामाजिक कार्यों में उत्कृष्टता के लिए विकास भारती की ओर से वार्षिक IIPA अवार्ड मिला।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 10:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 07:49 AM (IST)
विकास भारती को उत्कृष्ट कार्यों के लिए IIPA अवार्ड, उपराष्ट्रपति ने पद्मश्री अशोक भगत को सराहा
विकास भारती को उत्कृष्ट कार्यों के लिए IIPA अवार्ड, उपराष्ट्रपति ने पद्मश्री अशोक भगत को सराहा

रांची, जेएनएन। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विकास भारती के प्रणेता पद्मश्री अशोक भगत को भारत के उपराष्ट्रपति से आइआइपीए अवार्ड मिला है। सामाजिक कार्यों में उत्कृष्टता के लिए विकास भारती की ओर से वार्षिक IIPA सम्मान मिला। IIPA अध्यक्ष टीएन चुतर्वेदी समारोह में मौजूद रहे। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की ओर से नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विकास भारती के सचिव अशोक भगत को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यह सम्मान दिया।

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली की 65वीं वार्षिक बैठक में शुक्रवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत को अवार्ड से सम्मानित किया। पद्मश्री भगत को वार्षिक भारतीय लोक प्रशासन संस्थान एलुमनी अवार्ड प्रदान किया गया है। इसके तहत उन्हें एक लाख रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपराष्ट्रपति ने उन्हें यह पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र मेंं बेहतर कार्य के लिए दिया है।

chat bot
आपका साथी