धन संग्रह के लिए घर-घर जाएंगे विहिप के कार्यकर्ता

विश्व हिदू परिषद महानगर की बैठक गुरुवार को हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में हुई। इसमें घर-घर राम मंदिर के लिए धन संग्रह करने के लिए कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:30 AM (IST)
धन संग्रह के लिए घर-घर जाएंगे विहिप के कार्यकर्ता
धन संग्रह के लिए घर-घर जाएंगे विहिप के कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, रांची : विश्व हिदू परिषद महानगर की बैठक गुरुवार को हरमू रोड स्थित प्रांत कार्यालय में हुई। प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए कार्यकर्ता घर-घर तक जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए विहिप के विभाग सहमंत्री मिथिलेश्वर मिश्र को महानगर अभियान प्रमुख बनाया गया। पूरे महानगर को 12 नगरों में विभाजित करते हुए अभियान प्रमुखों की घोषणा की गई। इसमें महानगर संयोजक रवि शंकर राय, बाल्मीकि नगर गोपाल पारेख एवं अशोक साहू, श्रीराम नगर कैलाश केसरी एवं बाबूलाल ठाकुर, गुरु गोविद सिंह नगर रवि शंकर राय एवं निखिल कुमार, केशव नगर सुरेंद्र तिवारी एवं पारस नाथ मिश्र, माधवनगर नंदकिशोर अग्रवाल एवं चंद्र दुबे, विवेकानंद नगर अमर प्रसाद, गांधीनगर कमल अग्रवाल एवं कैलाश कुमार, चाणक्य नगर श्याम एवं अमरनाथ ठाकुर, बिरसानगर मुकेश गिरि, अंकित सिंह एवं शिव कुमार सिंह, शिवाजी नगर राजगीर पंडित एवं नागेंद्र शुक्ला प्रताप नगर प्रवीण लोहिया अशोक पुरोहित एवं नंदकिशोर प्रसाद तथा विक्रमादित्य नगर के लिए घोषणा की गई। बैठक में विश्व हिदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री डा. वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, विभाग मंत्री किशुन झा, सहमंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, विभाग संयोजक अमर प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक, नंदकिशोर अग्रवाल, नंदकिशोर प्रसाद, मंत्री रवि शंकर राय, सहमंत्री चंद्रदीप दुबे, राजगीर पंडित आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष 15 जनवरी से यह अभियान पूरे देश में चलेगा। इसके लिए सभी जिलों में कमेटी का गठन किया गया है। प्रांत के संयोजक बिरेंद्र साहु बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी