विहिप ने प्रारंभ किया आक्सीजन कंसट्रेटर वितरण सेवा केंद्र

महामारी कोविड-19 की भयानकता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रांची में आक्सीजन कंसट्रेटर वितरण केंद्र शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:25 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:25 AM (IST)
विहिप ने प्रारंभ किया आक्सीजन कंसट्रेटर वितरण सेवा केंद्र
विहिप ने प्रारंभ किया आक्सीजन कंसट्रेटर वितरण सेवा केंद्र

जासं, रांची : महामारी कोविड-19 की भयानकता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रांची में आक्सीजन कंसट्रेटर वितरण सेवा केंद्र प्रारंभ किया है। इसके माध्यम से आक्सीजन की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राची में गुरुवार को इस योजना की शुरुआत की गई। विश्व हिंदू परिषद ने कोकर स्थित अजय अग्रवाल के आवास पर बिरसा सेवा प्रकल्प के तत्वाधान में तथा कोल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से सेवा केंद्र का उद्घाटन विहिप के प्रात मंत्री डा. बिरेन्द्र साहु, प्रात संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रात कोषाध्यक्ष मदन बागड़िया, प्रात सेवा सहप्रमुख अजय अग्रवाल एवं महानगर मंत्री रविशकर राय ने किया। केंद्र का प्रमुख अजय अग्रवाल को बनाया गया। वर्तमान में राची के लिए 10 आक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध रहेगा। कोविड-19 से संक्रमित रोगी को आरटीपीसीआर रिपोर्ट, डाक्टर के द्वारा निर्गत आक्सीजन की आवश्यकता स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड एवं अपने क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता के अनुशसा के बाद यह मशीन दी जाएगी। इसके लिए 9431118934 और 7043777156 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

कोरोना काल में दस हजार पौधे लगाएगा माही फाउंडेशन

माही केयर फाउंडेशन इस कोरोना काल प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ 14 मई से 30 मई के बीच दस हजार पौधे लगाने का फैसला किया है। इसमें संस्थान के 93000 मेंबरों के सहयोग लिया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व कर रही संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना उपाध्याय ने कहा कि हमने अपनी विलासिता की पूर्ति के लिए कंक्रीटों का जाल बिछा डाला जिसका बदला हमसे प्रकृति ले रही है। हम आने वाली पीढ़ी को आखिर क्या देकर जाएंगे। हमें अपने बच्चों के भविष्य के लिए उनके नाम का एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। प्रदेश में पौधारोपण का नेतृत्व झारखंड प्रभारी ममता कुमारी, महिला को-आर्डिनेटर संजना कुमारी, संजय पाल, प्रवक्ता अल्का रानी, सीमा अधिकारी, निशि देवी, पूनम जयसवाल, पूनम महली, उषा देवी, राहुल सिंह, पुष्पा देवी, प्रियंका सिंह, पिकी देवी, मुन्नी देवी, बबली कुमारी अल्पना सिंह आदि करेंगी।

chat bot
आपका साथी