ममता बनर्जी ने भगवान राम का ही नहीं, रामभक्‍तों का भी अपमान किया : विहिप

Mamta Banerjee Modi कोलकाता में नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम में पीएम के सामने जय श्रीराम कहे जाने पर ममता बनर्जी नाराज होकर कहने लगीं कि मेरा अपमान किया गया है। विनोद बंसल ने कहा कि दुर्भाग्य है कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के कारण सेक्युलर माफिया डरने लगे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:03 PM (IST)
ममता बनर्जी ने भगवान राम का ही नहीं, रामभक्‍तों का भी अपमान किया : विहिप
विहिप ने कहा कि ममता बनर्जी को चुनाव हारने का डर है।

रांची, जासं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जय श्रीराम बोले जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह कहना कि उन्हें अपमानित किया गया है, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विहिप ने कहा कि ममता बनर्जी ने भगवान राम का ही नहीं, राम भक्तों का भी अपमान किया है। विहिप के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डाॅ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि त्रेता युग में जय श्रीराम कहने पर रावण अपने को अपमानित महसूस करता था, अभी सेक्युलर माफिया अपने को अपमानित महसूस करने लगा है।

चुनाव में हार का डर इतना हताश कर देता है कि आप देश की आत्मा को ही अपमानित कर देते हैं। वहीं विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि लोगों के द्वारा जय श्रीराम कहने पर ममता बनर्जी चिढ़ने के बजाए स्वयं भी जय श्रीराम बोल लोगों से जुड़ सकती थीं, परंतु उन्होंने यह अवसर गंवा दिया। इस अपमान का बदला हिंदू समाज जरूर लेगा।

राम का नाम जपने से तो पूरा विश्व गौरवान्वित होता है : विनोद बंसल

विनोद बंसल ने कहा कि अब तक तो जय श्रीराम कहने पर प्रेतात्मा डरा करती थी किंतु अब दुर्भाग्य है कि मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति के कारण सेकुलर माफिया भी डरने लगे हैं। इस समय जब संपूर्ण देश श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान से राममय हो चुका है वैसे समय में ममता दीदी द्वारा बंगाल की जनता का अपमान किया जाना देश के लोगों को बर्दाश्त नहीं है।

राम भारत की आत्मा हैं। उनके नाम को जपने से देश ही नहीं विश्व गौरवान्वित होता है। राम लोगों के कण-कण में बसे हैं। राम किसी दल से जुड़े नहीं हैं। राम मंदिर में सहयोग करने के लिए पूरा देश उत्साहित है। बंगाल में भी यह अभियान घर-घर चल रहा है। वैसे समय में ममता दीदी का अपमान की बात कहना बंगाल की जनता का अपमान है। समय आने पर हिंदू समाज सबक जरूर सिखाएगा।

chat bot
आपका साथी