Jharkhand: सरयू राय की पार्टी में शामिल हुए विहिप के पूर्व मंत्री रमेश पांडेय

Jharkhand Political Update भारतीय जनता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने भाजमो में स्वागत करते हुए कहा कि धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में पांडे के आने से बहुत सारे युवा बुद्धिजीवी महिला सभी जुड़ेंगे और निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 01:09 PM (IST)
Jharkhand: सरयू राय की पार्टी में शामिल हुए विहिप के पूर्व मंत्री रमेश पांडेय
रमेश पांडेय को पार्टी में शामिल कराते सरयू राय। जागरण

रांची, जासं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व मंत्री और समाजसेवी रमेश पांडेय ने जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में आज रांची में भारतीय जनता मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने उन्हें फूल माला पहनाकर, अंग वस्त्र देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। विधायक सरयू राय ने उन्हें पार्टी में शामिल होने पर उनका अभिनंदन किया तथा शुभकामनाएं दी। केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी ने भाजमो में स्वागत करते हुए कहा कि धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में पांडे के आने से बहुत सारे युवा, बुद्धिजीवी, महिला सभी जुड़ेंगे और निस्वार्थ भाव से जनहित में कार्य करेंगे।

कहा कि अभी तक रमेश पांडे जी के द्वारा समाज में बहुत सारे कार्य किए गए हैं। वैश्विक महामारी करोना के समय में भी इन्होंने अपने क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा की। अन्न वितरण, भोजन वितरण, असहाय गरीबों की शादी, जैसे अनेकों सामाजिक व जनहित के कार्य किए। यह उसी का परिणाम है। भारतीय जनता मोर्चा पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। लोग पार्टी में शामिल होने के लिए आतुर हैं। आज बहुत ही पावन दिन पर उन्होंने रांची में पार्टी की सदस्यता ली है।

केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि कई लोग भाजमो में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। बहुत जल्द राज्य के कई प्रतिष्ठित लोग इसमें शामिल होंगे। अन्य पार्टियों के भी लोग संपर्क में हैं जो वर्षों से सामाजिक राजनैतिक सरोकार में लगे हैं। अन्य राज्यों से भी लोग संपर्क कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश में पंचायत चुनाव में पार्टी हिस्सा लेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भी अलग-अलग जिलों से लोग संपर्क कर रहे हैं। इस मौके पर वीरेंद्र त्रिपाठी रांची, तारा पाठक धनबाद, अशोक कुमार सिन्हा रांची, डॉक्टर ओम प्रकाश पांडे, विवेक पांडे, धनजी पांडे जमशेदपुर और अशोक ठाकुर ने भी सदस्यता ली।

chat bot
आपका साथी