रांची के पिस्का मोड़ में एक करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनेगा वेडिंग जोन, निकाली गई निविदा

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रांची नगर निगम पिस्का मोड़ पर वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड पर इसके लिए 20 डिसमिल जमीन चिन्हित कर ली गई है। नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने का टेंडर प्रकाशित कर दिया है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:36 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 02:36 PM (IST)
रांची के पिस्का मोड़ में एक करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनेगा वेडिंग जोन, निकाली गई निविदा
रांची के पिस्का मोड़ में एक करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनेगा वेडिंग जोन। जागरण

रांची, जासं । दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत रांची नगर निगम पिस्का मोड़ पर वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड पर इसके लिए 20 डिसमिल जमीन चिन्हित कर ली गई है। नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने का टेंडर प्रकाशित कर दिया है। वेंडिंग जोन 9 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। वेंडिंग जोन के निर्माण पर नगर निगम एक करोड़ सात लाख रुपये की राशि खर्च करेगा।

300 फुटपाथ दुकानदारों को मिलेगी जगह

इस वेंडिंग जोन में 300 फुटपाथ दुकानदारों को जगह दी जाएगी। पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड के दोनों तरफ जो फुटपाथ दुकानदार दुकान लगाते हैं, इन्हीं को दुकानें आवंटित की जाएंगी। इसमें सब्जी बेचने वालों से लेकर मांस व मछली बेचने वाले फुटपाथ दुकानदार भी शामिल किए जाएंगे।

पिस्का मोड़ पर जाम से मिलेगी निजात

पिस्का मोड़ पर रात 10:00 बजे तक जाम लगा रहता है। यह जाम फुटपाथ बाजार के चलते लगा रहता है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ दुकानदारों का कब्जा रहता है। इससे सड़क संकरी हो गई है। माना जा रहा है कि वेंडिंग जोन बनने के बाद यहां से फुटपाथ दुकानें हट जाएंगी और दुकानें हटने के बाद सड़क चौड़ी हो जाएंगी। लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

शहर में 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

शहर में 12 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह वेंडिंग जोन सेवा सदन के सामने, बकरी बाजार, डोरंडा कॉलेज के पास, नेपाल हाउस के सामने, नागा बाबा खटाल, एजी मोड़ के पास, अरगोड़ा मैदान के आसपास, विधानसभा के नजदीक, बिरसा चौक, बूटी मोड़, डिस्टलरी पुल और एचईसी चेक पोस्ट के पास बनाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी