रांची में वोल्टेज तार से सटी बोरिंग गाड़ी, करंट की चपेट में आए चालक-खलासी, मौके पर दोनों की मौत

रांची के पंडरा इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया। करंट की चपेट में आने से बोङ्क्षरग गाड़ी के चालक और खलासी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों को सूचना भेजी गई है।

By Sanjay SinhaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:47 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:47 PM (IST)
रांची में  वोल्टेज तार से सटी बोरिंग गाड़ी, करंट की चपेट में आए चालक-खलासी, मौके पर दोनों की मौत
पंडरा इलाके में सोमवार को हादसे में चालक-खलासी की मौत हो गई।

रांची ( जासं) : रांची के पंडरा इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया। करंट की चपेट में आने से बोङ्क्षरग गाड़ी के चालक और खलासी की मौत हो गई। चालक का नाम अशोक कुमार है। वह आंध्रप्रदेश का रहने वाला है। जबकि खलासी का नाम साहेब सिंह है। वह बिहार के कैमूर जिले के भभुआ का रहने वाला है। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों केबिन में बैठे थे। जबकि बोरिंग गाड़ी में पीछे पाइप की ओर बैठा मनोज कुमार सड़क किनारे जा गिरा, इससे वह बाल-बाल बच गया। उसे केवल चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार, बोरिंग के लिए पंडरा से बनहोरा की ओर बोरिंग के लिए गाड़ी जा रही थी। उस गाड़ी को अशोक चला रहा था। जबकि साहेब ङ्क्षसह बगल में बैठा था। पीछे पाइप व मशीनरी इलाके में मनोज बैठा था। गाड़ी जैसे संता थॉमस स्कूल वाली मैदान के पास पहुंची, वहां से गुजरी हाईवोल्टेज तार से सट गई। इससे पूरी गाड़ी में बिजली की करंट दौड़ पड़ी। जबतक चालक खलासी गेट खोलकर बाहर आते, दोनों को बिजली का झटका लगा और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस दौरान वहां अफरातफरी मच गई। पीछे से आ रही बोरिंग की छोटी गाड़ी में बैठे मजदूर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों और ठेकेदारों ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली काटी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और गाड़ी को साइड करवाया गया। तबतक चालक खलासी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव दोनों का पैतृक गांव भिजवाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी