यातायात नियमों की अनदेखी पर 35 मोटरसाइकिल जब्त, चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच

Jharkhand News Vehicle Checking चार पहिया वाहनों की भी जांच हुई। उन्‍हें कागजात साथ लेकर चलने की हिदायत दी गई। छह मुहान पर यातायात प्रभारी आरएन सरस ने विशेष जांच अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से वाहनों की जांच होगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:35 PM (IST)
यातायात नियमों की अनदेखी पर 35 मोटरसाइकिल जब्त, चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच
मेदिनीनगर के छह मुहान पर मोटरसाइकिल के कागजात की जांच करते यातायात प्रभारी आरएन सरस।

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। मेदिनीनगर शहर समेत पूरे पलामू जिले में शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। शहर में अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक आरएन सरस कर रहे थे। शहर के छह मुहान, रेड़मा, सदीक चौक आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। इस बीच दो दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेज दी गई है। चालान की राशि जमा करने पर ही लोग अपने-अपने वाहन लेकर गए। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की भी तलाशी ली गई।

यातायात प्रभारी आरएन सरस ने सख्त हिदायत दी है कि हरेक लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसी तरह अन्य थाना क्षेत्रों में भी वाहनों के कागजात के अलावा चालकों की भी तलाशी ली गई। यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों को समझाया गया। कहा गया कि हर हाल में यातायात नियमों का पालन करें। कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि लोग जागरूक हों और नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करें। नियम का पालन करने से हरेक चालक सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से वाहनों की जांच होगी। तमाम लोग हेलमेट के अलावा वाहन का दस्तावेज भी साथ लेकर चलें। लोग जागरूक होंगे, तो स्वत: यातायात नियमों का पालन करेंगे। कहा कि अगर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए, तो कार्रवाई होगी। हिदायत दी गई है कि सभी लोग साथ में वाहनों के तमाम कागजात के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि साथ रखें।

बीडीओ ने लिया सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार

पलामू के उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ जयप्रकाश नारायण ने सीडीपीओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इसके पहले पिपरा प्रखंड की बीडीओ अनि‍ता केरकेट्टा सीडीपीओ के प्रभार में थीं। पिपरा बीडीओ ने शुक्रवार को हरिहरगंज बीडीओ जयप्रकाश नारायण को सीडीपीओ का प्रभार कार्यालय में सौंपा। प्रभार ग्रहण के बाद बीडीओ नारायण ने बाल विकास परियोजना के तहत चलने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। परियोजना कार्यालय कर्मियों को लंबित पड़े कार्यों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया। मौके पर पर्यवेक्षिका सुमित्रा कुमारी, पारसनाथ राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी