झारखंड: घर से बाहर निकलते समय सभी कागजात रखें साथ, रांची में चल रही है चेकिंग

इस दौरान यदि आप वाहन लेकर सड़क पर निकल रहे हैं तो पूरी तैयारी के साथ निरांची जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसमें हर रोज वाहनों की सघन जांच हो रही है। कलें। गाड़ी के पूरे कागजात साथ रखें।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:35 PM (IST)
झारखंड: घर से बाहर निकलते समय सभी कागजात रखें साथ, रांची में चल रही है चेकिंग
घर से बाहर निकलते समय सभी कागजात रखें साथ, रांची में चल रही है चेकिंग। जागरण

रांची, जासं । रांची जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसमें हर रोज वाहनों की सघन जांच हो रही है। इस दौरान यदि आप वाहन लेकर सड़क पर निकल रहे हैं तो पूरी तैयारी के साथ निकलें। गाड़ी के पूरे कागजात जैसे आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा के पूरे कागजात साथ रखें। इतना ही नहीं यदि कार में हैं तो सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। यदि मोटरसाइकिल पर हैं तो खुद भी हेलमेट लगाएं और पीछे बैठे व्यक्ति को भी निश्चित रूप से हेलमेट पहनाएं। नहीं तो भारी जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें। कागजात पूरे न होने की स्थिति में वाहन सीज होने का भी खतरा है।

अभी मंगलवार को ही जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग एरिया में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 188 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई। सभी वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात एवं उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के बाद 25 वाहनों से कुल 2,19,900 रुपये जुर्माना वसूला गया एवं 17 वाहनों को सीज किया गया। सभी वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने के समय अपने गाड़ी के जरूरी कागजात साथ मे रखने के बारे में भी बताया गया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं उनके पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट की अनिवार्यता बताई गई तथा सभी को सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए गए। यह अभियान पूरे महीने भर चलाया जाएगा, इसलिए सतर्क रहने में ही भलाई है।

chat bot
आपका साथी