कर्मचारियों ने ठप रखा काम, चार घंटे वैक्सीनेशन के लिए खड़े रहे युवा, महिला व बुजुर्ग

दोपहर एक बजे राजकीयकृत मध्य विद्यालय थड़पकना परिसर के एक काउंटर पर लोग घंटो कतार में खड़े रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 08:01 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 08:01 AM (IST)
कर्मचारियों ने ठप रखा काम, चार घंटे वैक्सीनेशन के लिए खड़े रहे युवा, महिला व बुजुर्ग
कर्मचारियों ने ठप रखा काम, चार घंटे वैक्सीनेशन के लिए खड़े रहे युवा, महिला व बुजुर्ग

जागरण संवाददाता रांची : दोपहर एक बजे राजकीयकृत मध्य विद्यालय, थड़पकना परिसर के एक काउंटर के समक्ष लोगों की लंबी कतार लगी थी। लोगों की लगी लंबी लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही थी। इसी तरह करीब आधा घंटा बीत गया। स्थिति जस की तस। लाइन में खड़े लोग एक - दूसरे से चर्चा कर रहे थे, आखिर कब तक वेरिफिकेशन करने वाला कर्मचारी आएगा। ढाई घंटे से यही स्थिति है। लोगों के चेहरे पर आक्रोश बढ़ता जा रहा था। पीछे खड़े एक बुजुर्ग ने कहा, क्या मजाक बना कर रखा है। लोग ढाई घंटे से आकर खड़े हैं, वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो रहा है।

यह हाल सोमवार को किसी एक वैक्सीनेशन सेंटर का नहीं था बल्कि राजधानी के अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर का था, जहां वैक्सीनेशन कार्य पूरी तरह बाधित रहा। निर्धारित समय से शुरुआती तीन से चार घंटे यूं ही बीत गए। दरअसल, वैक्सीनेशन कार्य में लगाए गए वेरिफिकेशन करने वाले कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर रखा था। उनका कहना था कि उन्हें दो से तीन महीने तक का वेतन नहीं मिला है जिसके कारण वे काम नहीं करेंगे। उनका कहना था कि उन्हें 500 रुपये रोजाना दिया जाना है। इससे भी वंचित रखा जा रहा है। वर्तमान में रोजाना 300 रुपये और खाना दिया जाता है। इतनी कम राशि पर काम कैसे करेंगे। यही वजह थी कि अधिकतर केंद्रों पर लोगों को वैक्सीनेशन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यही हाल आइएमए और रेड क्रॉस वैक्सीनेशन केंद्रो पर भी देखने को मिला। रेड क्रॉस सोसाइटी में तो दोपहर 12:30 बजे तक कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा था। नर्स के साथ-साथ वेरिफिकेशन करने वाले कर्मचारी भी नहीं थे जबकि रेड क्रॉस सोसाइटी में पहले से ही लोग आकर हाल में बैठे थे। चार घंटे बाद शुरू हुआ वैक्सीनेशन कार्य :

सेंटरों पर वैक्सीनेशन काफी देर तक बाधित रहने के बाद जिम्मेदार पदाधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर चार घंटे बाद वैक्सीनेशन शुरू करवाया। कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। तब जाकर कर्मचारी काम पर वापस लौटे। यह बात सही है कि वैक्सीनेशन में लगे कर्मचारियों ने कुछ घंटे तक वैक्सीनेशन को बाधित रखा था। फिलहाल उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है। कुछ घंटे बाद सेंटरों पर कार्य शुरू हो गया।

- डा. विनोद कुमार

सिविल सर्जन, रांची। सुबह 10 बजे से सेंटर पर बने हुए हैं लेकिन अभी तक वैक्सीनेशन का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कब से वैक्सीनेशन किया जाएगा इसकी भी जानकारी देनेवाला कोई नहीं है।

- वकीउल रहमान वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन की कोई जवाबदेही नहीं है। लोग परेशान है। अभी तक काउंटर पर कोई भी नहीं बैठा है। यह प्रशासन की बदइंतजामी है।

- इरशाद आलम वेरिफिकेशन करने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिसके कारण अभी तक वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हुआ है। यह लापरवाही है। लोग परेशान हैं। लेकिन इसकी सुध लेने वाला नहीं है।

- संजय कुमार इस संबंध में मैंने स्वास्थ्य पदाधिकारी से ही शिकायत की थी। लेकिन पदाधिकारी ने कहा कि वे इस संबंध में कुछ करने में सक्षम नहीं है।

- ललिता मुखर्जी।

chat bot
आपका साथी