झारखंड के चतरा में 900 लोगों ने लगा कोरोना पहला डोज, टीकाकरण अभियान में आई तेजी

जिले के विभिन्न प्रखंडो में कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर अभियान में तेजी आ रही है। प्रतिदिन 800 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारी लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 04:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 04:42 PM (IST)
झारखंड के चतरा में 900 लोगों ने लगा कोरोना पहला डोज, टीकाकरण अभियान में आई तेजी
झारखंड के चतरा में 900 लोगों ने लगा कोरोना पहला डोज। जागरण

चतरा, संस। जिले के विभिन्न प्रखंडो में कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर अभियान में तेजी आ रही है। प्रतिदिन 800 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारी लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चला रहे है। यही कारण है कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। हालांकि जिला प्रशासन को अभियान में और तेजी लानी होगी। चूंकि 2011 के जनगणना के अनुसार जिले में करीब 13 लाख की आबादी है।

ऐसे में अभियान में तेजी नही लाई गई, तो संर्पूण जिलेवासियों के टीकाकरण में चार साल से भी अधिक समय लग सकते है। गुरुवार को 18 प्लस के 722 युवाओं को पहला टीका लगाया गया। जबकि 45 प्लस के 180 लोगों ने कोरोना का पहला डोज लिया। वही 171 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। इस प्रकार 45 प्लस के लोगों को अबतक 92291 लोगों का टीका लगाया जा चुका है। इनमें अबतक 16456 लोगों ने दूसरा डोज लिया है। 18 प्लस आयु वर्ग की बात करें तो अबतक 24318 लोगों को पहला टीका लग चुका है। वही दूसरी ओर पंचायत स्तर व चौक चौराहों पर शिविर लगाकर कोरोना की जांच की जा रही है।

जिला महामारी नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराएं। कोविड एप पर अपना पंजीयन कराएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना को लेकर डरें नहीं। पाॅजिटिव पाए जाने के बाद नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करें। सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइड लाइन का पालन करें। कोरोना मरीज पुरी तरह से ठीक हो रहे हैं। चिकित्सकों व कर्मियों की टीम कोरोना मरीजों के इलाज व देखभाल में लगें हैं। उन्होंने होम आइसोलेट में रह रहे कोरोना मरीजों से अपील करते हुए कहा कि वे चिकित्सकों के द्वारा दिए गए सलाह का पालन करें।

chat bot
आपका साथी