दैनिक जागरण के कार्यालय में लगी वैक्सीन

कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित दैनिक जागरण के कार्यालय में गुरुवार कोरेाना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:40 AM (IST)
दैनिक जागरण के कार्यालय में लगी वैक्सीन
दैनिक जागरण के कार्यालय में लगी वैक्सीन

जागरण संवाददाता, रांची : कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित दैनिक जागरण के कार्यालय में गुरुवार को टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। रांची जिला प्रशासन की अनुमति से स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इस केंद्र में आनेवालों को कोवैक्सीन की डोज दी गई। शिविर में पहुंचनेवाले मीडिया कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों ने वैक्सीन लगवाई। झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से यह प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी कराई जा रही है। पूरे दिन चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने आकर कोरोना का टीका लगवाया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी दैनिक जागरण के कोकर स्थित कार्यालय में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा चुका है। करीब एक महीने पहले इस शिविर का आयोजन किया गया था।

यात्रियों की कमी के चलते रांची एयरपोर्ट से 12 उड़ानें कैंसिल

रांची एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही लगातार कम होती जा रही है। गुरुवार को रांची एयरपोर्ट से महज 1177 लोगों ने आवागमन किया। यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से 12 फ्लाइट रद करनी पड़ी। इससे कई यात्रियों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। हालांकि उन्हें दूसरी फ्लाइट से उनके गंतव्य तक भेजा गया। गुरुवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, पटना और बेंगलुरु से सिर्फ 826 यात्री ही आए और इन शहरों को रांची से 351 यात्री गए। इस वजह से दिल्ली और मुंबई की कई फ्लाइट रद करनी पड़ी। दिल्ली की दो और मुंबई की दो फ्लाइट ही गई हैं। चेन्नई और अहमदाबाद की फ्लाइट भी रद करनी पड़ी।

chat bot
आपका साथी