UPSC Exam Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा में छा गए झारखंड के होनहार, देवघर के रवि जैन को देश में 9वां स्‍थान

UPSC Exam Result 2019 हजारीबाग के दीपांकर को 42वां स्थान प्राप्‍त हुआ है। बड़ी संख्या में राज्य के अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। 90वां स्थान लाने वाली अनुपमा पेशे से डॉक्टर हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:18 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:40 AM (IST)
UPSC Exam Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा में छा गए झारखंड के होनहार, देवघर के रवि जैन को देश में 9वां स्‍थान
UPSC Exam Result 2019: सिविल सेवा परीक्षा में छा गए झारखंड के होनहार, देवघर के रवि जैन को देश में 9वां स्‍थान

रांची, राज्य ब्यूरो। UPSC Exam Result 2019 संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में झारखंड के होनहार छा गए हैं।  बड़ी संख्या में राज्य के अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को जारी परीक्षा के अंतिम परिणाम में देवघर के रवि जैन को देश में 9वां स्थान मिला है। इससे पहले इनका चयन बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में हुआ था। फिलहाल रवि बिहार के जमुई में सेल्स टैक्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

जसीडीह की तान्या।

इसी तरह हजारीबाग के दीपांकर चौधरी ने दूसरे प्रयास में इस परीक्षा में 42वां स्थान हासिल किया है। पिछली बार वे 164वें स्थान पर थे। उनके पिता रंजन चौधरी संयुक्त सचिव पद से सेवानिवृत हुए हैं। इधर हजारीबाग में ही पदस्थापित डीएसपी कमल किशोर के पुत्र प्रियंक किशोर को यूपीएससी में 61वां स्थान प्राप्त हुआ। प्रियंक जमशेदपुर के निवासी हैं। भुरकुंडा, रामगढ़ के अभिषेक कुमार को 73 वां स्थान हासिल हुआ है। इसी तरह गढ़वा के शिवेंदु भूषण को जहां पिछले वर्ष 120वां स्थान प्राप्त हुआ था, वे इस बार  83वां स्थान पर रहे।

चाईबासा के कुमार सौरभ।

शिवेंदु वर्तमान में आइपीएस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए इन्होंने दोबारा परीक्षा दी थी। रांची स्थित खेलगांव निवासी अनुपमा सिंह को 90वां स्थान प्राप्त हुआ। पीएमसीएच, पटना से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद इन्होंने बीएचयू से गाइनेकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट किया। अनुपमा वर्तमान में पटना के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड साइंस में कार्यरत हैं।

रामगढ़ के अभिषेक कुमार।

आइआइटी, धनबाद के भी चार छात्र रहे सफल, वन संरक्षक की पुत्री को 173वां स्थान 

देश की इस सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में आइआइटी (आइएसएम), धनबाद के चार छात्रों ने भी सफलता हासिल की है। इसमें प्रशांत शर्मा को 247वां, कुमार संजीव को 365वां, प्रवीण पुष्कर को 454वां और चंद्रशेखर मेहरा को 643वां स्थान मिला है। इसी तरह जमशेदपुर की मूमल राज पुरोहित को इस परीक्षा में 173वां स्थान मिला है। मूमल के पिता जमशेदपुर में ही वन संरक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

यूपीएससी क्रैक करने वालों में आइपीएस, आइआरएस और डॉक्टर भी

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2019 में परचम लहराने वालों में से कई आइपीएस, आइआरएस, आइएफएस, डॉक्टर आदि भी हैं। इनमें से कुछ जहां संबंधित पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं, वहीं कई प्रशिक्षणरत हैं।

भारतीय पुलिस सेवा में थे, अब  आइएएस अफसर बनेंगे

42वां स्थान हासिल करने वाले हजारीबाग के दीपांकर चौधरी तथा 83वां स्थान लाने वाले गढ़वा के शिवेंदु भूषण का चयन इससे पूर्व भारतीय सेवा में हो चुका है। दोनों फिलहाल प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब वे आइएएस अफसर बनकर देश की सेवा करेंगे।

डॉक्टर हैं अनुपमा

90वां स्थान लाने वाली अनुपमा सिंह पेशे से डॉक्टर हैं। आइजीआइएमएस पटना में गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. अनुपमा सिंह को पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली है। इनका परिवार रांची के खेलगांव में रहता है। अनुपमा पीएमसीएच पटना से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद बीएचयू से गाइनकोलॉजिस्ट में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। वह गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।

प्रियांक भारतीय ऑडिट सेवा में तो अभिषेक राजस्व सेवा में

पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 61वां स्थान प्राप्त करने जमशेदपुर के प्रियांक किशोर फिलहाल शिमला में भारतीय ऑडिट सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे इतर 73वां स्थान लाने वाले रामगढ़ के अभिषेक कुमार नागपुर में भारतीय राजस्व सेवा का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

रक्षा विभाग में सहायक निदेशक पद  पर कार्यरत हैं सौम्य

गोड्डा जिले के बसंतराय डेरमा निवासी कुमार सौम्य को 696वां रैंक हासिल हुआ है। वे बहरहाल दिल्ली स्थित रक्षा विभाग में सहायक निदेशक के पद पर प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत हैं।

पहले इंजीनियर, अब सिविल सेवा में

468वां स्थान हासिल करने वाले रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड निवासी अमनदीप झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड में सिविल इंजीनियर के रूप में पांच महीने की सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में वे भारतीय वन सेवा के अंतर्गत इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी देहरादून में बतौर आइएफएस पदस्थापित हैं। अब वे सिविल सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

यूपीएससी : इन्होंने पाई सफलता

नाम     शहर      स्थान रवि जैन    देवघर    नौ दीपांकर     हजारीबाग   42 प्रियांक किशोर    जमशेदपुर    61  अभिषेक कुमार    रामगढ़    73 शिवेंदु भूषण    गढ़वा    83 अनुपमा सिंह    रांची     90 कुमार सौरभ   चाईबासा   115 रिशि आनंद    आदित्यपुर    145 मयंक मिश्रा    आदित्यपुर    172 मूमल राज पुरोहित    जमशेदपुर    173 प्रशांत शर्मा     आइआइटी (आइएसएम), धनबाद     247 कुमकुम सेन     पाकुड़     306 कुमार संजीव    आइआइटी (आइएसएम), धनबाद     365 प्रवीण पुष्कर    आइआइटी (आइएसएम), धनबाद     454 अभिषेक कुमार गर्ग     बोकारो     456 डॉ. आकांक्षा    रांची     467 अमनदीप      रामगढ़      468 अभिनव कुमार     चाईबासा    475 चंद्रशेखर मेहरा    आइआइटी (आइएसएम), धनबाद     643 शांतनु सिंह    जमशेदपुर    654 कुमार  सौम्य     गोड्डा     696

chat bot
आपका साथी