घर के बाहर खड़ी थी कार, कुछ लोग आए; आग लगा कर चले गए

राजधानी रांची के बुढमू प्रखंड के ठाकुरगांव मोहनपुर में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी के घर के बाहर खड़ी कार में कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात आग लगा दी। घटना की जानकारी तिवारी को मंगलवार की सुबह हुई।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:40 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:40 PM (IST)
घर के बाहर खड़ी थी कार, कुछ लोग आए; आग लगा कर चले गए
घर के बाहर खड़ी थी कार, कुछ लोग आए; आग लगा कर चले गए। जागरण

रांची, बुढमू, संसू । राजधानी रांची के बुढमू प्रखंड के ठाकुरगांव मोहनपुर में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी के घर के बाहर खड़ी कार में कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात आग लगा दी। घटना की जानकारी तिवारी को मंगलवार की सुबह हुई। इसके बाद मामले की जानकारी ठाकुरगांव थाना पुलिस को दी गई।‌ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। इलाके में भय का माहौल है। आखिर इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया। यह स्पष्ट नहीं हो रहा है।

इस कारण लोग बेचैन हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक पड़ोसी ने दावा किया कि देर रात उन्होंने कुछ लोगों के चलने की आवाज सुनी थी। कितने लोग थे। कौन लोग थे। इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही। पुलिस परिवार के लोगों के साथ साथ आस-पड़ोस के लोगों से भी इस बारे में पूछताछ कर रही है। परिवार ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने सोमवार को भी गाड़ी घर के बाहर ही खड़ी की थी। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसी कोई घटना हो सकती है।

chat bot
आपका साथी