जब केंद्रीय मंत्री ने हाथ में पकड़ी माइक, गुल हो गई बिजली; ऊर्जा महकमे में मचा हड़कंप...

Union Minister Arjun Munda जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार को बिजली गुल रहने के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ा। वे राजधानी से सटे नामकुम के भुसूर में आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा अनावरण समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 07:57 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 10:46 AM (IST)
जब केंद्रीय मंत्री ने हाथ में पकड़ी माइक, गुल हो गई बिजली; ऊर्जा महकमे में मचा हड़कंप...
Union Minister Arjun Munda: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

रांची, राज्य ब्यूरो। Union Minister Arjun Munda केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बिजली के चलते फजीहत उठानी पड़ी। रविवार को आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में संबोधन के क्रम में बिजली एकाएक चली गई। यहां मंत्री जी को बिना माइक के ही अपना भाषण पूरा करना पड़ा। हालांकि, बाद में आयोजकों की ओर से जेनरेटर की व्‍यवस्‍था की गई।

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को रविवार को बिजली गुल रहने के कारण असुविधाओं का सामना करना पड़ा। वे राजधानी से सटे नामकुम के भुसूर में आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा अनावरण समारोह में शिरकत करने गए थे। कार्यक्रम के दौरान बिजली नहीं रहने के कारण खलल पड़ा। केंद्रीय मंत्री को बगैर माइक का इस्तेमाल किए भाषण देना पड़ा तो उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर आपत्ति जताई। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन ज्यादा समय तक बिजली कटे रहने के कारण वह भी जवाब दे गया।

स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अक्सर इलाके में बिजली की भारी किल्लत रहती है। सांसद संजय सेठ ने भी कहा कि राजधानी और आसपास के इलाकों में ऐसी स्थिति ठीक नहीं है। उधर रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिस वक्त कार्यक्रम हो रहा था, उस समय कुछ देर के लिए लोड शेडिंग के अलावा बिजली की आपूर्ति सामान्य थी। आयोजकों ने जेनरेटर कनेक्शन को हटाकर बिजली आपूर्ति पर स्विच ओवर नहीं किया।  

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल रहने की शिकायत पर ऊर्जा महकमे में हड़कंप मचा। ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने तत्काल शिकायत को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। जांच प्रतिवेदन में इलाके में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बताते हुए जानकारी दी गई कि 21 से 23 घंटे तक बिजली की आपूर्ति हो रही है। जांच रिपोर्ट में जिक्र है कि केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

भुसूर में तुपूदाना से 11केवी तेतरी ग्रामीण फीडर के जरिए आपूर्ति की जाती है। तीन जनवरी को सुबह 10 बजे से 11.05 बजे तक लोक शेडिंग और 12.13 बजे से 12.17 बजे तक ट्रिङ्क्षपग के कारण आपूर्ति बाधित हुई। आपूर्ति में बाधा तकनीकी कारणों से हुई और इसमें किसी प्रकार की विभागीय लापरवाही नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी