रांची में अज्ञात हमलावर ने 15 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से किया हमला

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर नौ में अज्ञात हमलावर ने चाकू मार कर 15वर्षीय नाबालिग को घायल कर दिया। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। निखिल कुमार नामक युवक अपने घर के ही पास था। इसी बीच हेलमेट पहने हमलावर निखिल पर वार कर दिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:38 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:38 AM (IST)
रांची में अज्ञात हमलावर ने 15 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से किया हमला
रांची में अज्ञात हमलावर ने 15 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से किया हमला। जागरण

रांची, जासं । सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर नौ में अज्ञात हमलावर ने चाकू मार कर 15वर्षीय नाबालिग को घायल कर दिया। घटना मंगलवार शाम 7.30 बजे की है। निखिल कुमार नामक युवक अपने घर के ही पास था। इसी बीच हेलमेट पहने हमलावर निखिल पर वार कर दिया। चाकू उसके हाथ और जांघ में लगी है। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते हमलावर वहां से भाग निकला। आनन-फानन में निखिल को रिम्स में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सुखदेवनगर थाना पुलिस निखिल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक अपराधियाें की पहचान नहीं हो पायी है।

दिसंबर में ही हुई थी चाकूबाजी

मालूम हो कि किशोरगंज में पिछले पिछले दिसंबर माह में भी चाकूबाजी हुई थी। सुखदेवनगर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर अपराधियों ने चाकू गोद कर एक युवक की हत्या कर दी थी। वहीं, दो युवकों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लिया जिसमें दो नाबालिग है।

कच्ची उम्र में नशा, फिर होती है हुड़दंग

किशोरगंज इलाके में पान की गुमटियों में धड़ल्ले से नशे का कारोबार चलता है। कच्ची उम्र में ही नाबालिग नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं। इस इलाके में नाबालिगों के बीच झगड़ों की एक वजह नशा भी है। कुछ दिन पूर्व ही हरमू में गांजा पीकर हंगामा से रोकने पर दो मुहल्ले के लोग आपस में भिड़ गए थे।

chat bot
आपका साथी