Jharkhand MNREGA: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को दी जाएगी गति

Jharkhand MNREGA आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को गति दी जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आयोजित होगा। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी. ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिलों के परियोजना पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 08:09 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 08:09 AM (IST)
Jharkhand MNREGA: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को दी जाएगी गति
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को गति दी जाएगी।

रांची,जासं। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनरेगा की योजनाओं को गति दी जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम निर्धारित कैलेंडर के अनुसार आयोजित होगा। मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी. ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिलों के परियोजना पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले के 1386 लंबित रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन में सुधार करते हुए शत प्रतिशत सफल ट्रांजेक्शन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

साथ ही उन्होंने एरिया ऑफिसर ऐप के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 50-50 चालू योजनाओं का प्रतिमाह निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन अपलोड करने का सख्त निदेश दिया। मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में प्राप्त मामलों पर कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही निर्णायक मंडली द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार राशि की वसूली करते हुए एटीआर को अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से आम नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को निश्चित रोजगार उपलब्ध कराकर, उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है, जिससे उनकी आमदनी बढ़े और उनके क्षेत्र का सतत विकास हो सके। इसलिए सभी को इस दिशा में बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है और जो लोग बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित भी करना है।

chat bot
आपका साथी