अबे कहने पर चाचा ने भतीजे को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

रांची दारू पीने-पिलाने के दौरान भतीजे ने चाचा को अबे कह दिया। चाचा को यह बर्दाश््त नहीं हुई और भतीजे को गोली मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:11 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:11 AM (IST)
अबे कहने पर चाचा ने भतीजे को मारी गोली, रिम्स में भर्ती
अबे कहने पर चाचा ने भतीजे को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

जागरण संवाददाता, रांची : दारू पीने-पिलाने के दौरान भतीजे ने चाचा को अबे कह दिया। चाचा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि भतीजे ने अबे कैसे कह दिया। गुस्से में तमतमाए चाचा ने आव देखा न ताव, पिस्तौल निकाली और भतीजे को गोली मार दी। घटना घटना रविवार देर रात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हुंडरू बस्ती की है।

पुलिस के अनुसार बीते रविवार की रात विक्की अपने दोस्तों के साथ हुंडरू बस्ती के एक घर पर शराब पीने के लिए गया था। विक्की का मुंहबोला चाचा सालेराम साहु भी अपने दोस्तों के साथ वहां पर पहुंच गया। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। इसी क्रम में विक्की ने सालेराम को अबे कह दिया। जिसके बाद सालेराम ने पिस्तौल से उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने विक्की के बयान पर आरोपित चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चाचा सालेराम मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायल विक्की रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने आरोपित चाचा के घर पर छापेमारी भी की, लेकिन वह फरार मिला।

इधर, घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पुलिस के समक्ष हंगामा भी किया। लोगों का कहना था कि इलाके में लगातार अवैध शराब बेची जाती है। शराब के अड्डों पर जमीन दलाल जुटते हैं। इससे आपराधिक वारदात होती रहती है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। इन आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी