रामगढ़ के रजरप्पा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, दो युवकों की मौत Ramgarh News

Jharkhand Accident News Ramgarh News जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चितरपुर से अपने घर सिकनी के लिए लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:18 AM (IST)
रामगढ़ के रजरप्पा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, दो युवकों की मौत Ramgarh News
Jharkhand Accident News, Ramgarh News अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई।

रजरप्पा (रामगढ़), जासं। रामगढ़ जिले के रामगढ़-बोकारो राजमार्ग संख्या 23 स्थित चितरपुर प्रखंड अंतर्गत मारंगमरचा स्थित सिकनी मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो नवयुवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुलमी प्रखंड अंतर्गत सिकनी निवासी उमेश कुमार उर्फ टीपू पिता सखी चरण महतो और पवन कुमार पिता पुनू महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चितरपुर से अपने घर सिकनी के लिए लौट रहे थे।

इस बीच मारंगमरचा स्थित सिकनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए वहां से फरार हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों के सि‍र पर काफी गंभीर चोटें आईं और दोनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। इनमें टीपू कुमार के सि‍र पर इतनी गंभीर चोट आईं कि उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उसके साथ बाइक पर सवार पवन कुमार को गंभीरावस्था में एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन कुछ ही देर में रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इधर, इस भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो जाने से सिकनी गांव में मातम छा गया है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी