Jharkhand Accident: दनुआ घाटी में दो ट्रक टकराए ...चीखता रहा उपचालक... नहीं मिली मदद... मौत

Jharkhand Accident हजारीबाग के जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे चल रहे ट्रक का अधिकांश हिस्सा आगे के ट्रक में बुरी तरह से फंस गया। ट्रक चला रहे चालक और उप चालक वाहन में फंस गए।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:56 PM (IST)
Jharkhand Accident: दनुआ घाटी में दो ट्रक टकराए ...चीखता रहा उपचालक... नहीं मिली मदद... मौत
जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में दो ट्रक आपस में टकरा गए।

चौपारण (हजारीबाग), जासं। जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी सोमवार की रात फिर एक बार रक्तरंजित रंजीत हुई। सोमवार रात्रि लगभग 11:30 बजे दो ट्रक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे चल रहे ट्रक का अधिकांश हिस्सा आगे के ट्रक में बुरी तरह से फंस गया। ट्रक चला रहे चालक और उप चालक वाहन में फंस गए । लगभग 2 घंटे तक चालक और उप चालक चीत्कार करते रहे। लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की। दुर्घटना के घंटों बाद क्रेन मंगाकर ट्रक को निकाला गया।

लेकिन तब तक दोनों फंसे चालक और उप चालक की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। दुर्घटना में उप चालक ने दम तोड़ दिया। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर अवस्था में सामुदायिक अस्पताल में इलाज किए जाने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान बेलागंज गया निवासी अजीत कुमार पिता सुरेंद्र सिंह उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं चालक की पहचान मोहम्मद रानजीद, गया, बिहार के रूप में की गई। बताते चलें कि घाटी में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

chat bot
आपका साथी