मोबाइल छीनकर भाग रहे दो उचक्के धराए

बेड़ो थाने की पुलिस ने लमकाना गाव के समीप से एक राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहे दो उच्चकों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:35 PM (IST)
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो उचक्के धराए
मोबाइल छीनकर भाग रहे दो उचक्के धराए

बेड़ो : बेड़ो थाने की पुलिस ने लमकाना गाव के समीप से एक राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहे दो उचक्कों को घटना के कुछ मिनटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए थानाप्रभारी श्याम बिहारी माझी ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग सात बजे राची-गुमला मुख्य मार्ग पर लमकाना गाव के समीप से मुकुंदा गाव इटकी निवासी रितिक तिवारी अपने दोस्त से मोबाइल पर बात कर था। तभी लाल रंग की अपाची बाइक नं.जेएच07एच-3985 पर सवार दोनों आरोपितों ने मोबाइल छीन लिया और राची की ओर भाग गए। घटना के बाद रितिक ने वहां से गुजर रही एक बोलेरो को रुकवाया। उसमें बैठकर रांची जा रही एक महिला को पूरी बात बताई। इसके तुरंत बाद महिला के फोन से रितिक ने बेड़ो थाना प्रभारी को घटना के संबंध में जानकारी दी। इसी सूचना पर थानाप्रभारी ने उचक्कों के भागने की दिशा में उनका पीछा किया। पुलिस ने दोनों उचक्कों को बेड़ो थाना क्षेत्र के राची-गुमला मुख्य मार्ग पर पावर ग्रिड के समीप बाइक के साथ गिरफ्त में ले लिया। तलाशी में उनके पास से लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। दोनों आरोपितों में एक मो. रिजवान पिता मो. अनिश और दूसरा ताजुद्दीन कुरैशी पिता मो. रब्बानी कुरैशी दोनों हुसैन नगर गुमला के रहनेवाले हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ बेड़ो थाने में मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपितों ने पुलिस को कई घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। पुलिस उनकी बताई जानकारी पर अनुसंधान कर रही है। जल्द ही पुलिस और कई कांडों का खुलासा कर सकती है।

chat bot
आपका साथी