नशे के खिलाफ कार्रवाई: रांची में दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर धराए

नशे के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर इलाके में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में दो गांजा तस्कर पकड़े गए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 10:47 AM (IST)
नशे के खिलाफ कार्रवाई: रांची में दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर धराए
नशे के खिलाफ कार्रवाई: रांची में दो किलो गांजा के साथ दो तस्कर धराए। जागरण

रांची, जासं । नशा के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर इलाके में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता के नेतृत्व में लगातार तीसरे दिन गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में दो गांजा तस्कर पकड़े गए हैं। उनके पास से 2 किलो के करीब गांजा भी बरामद हुआ है। सोमवार को भी सुखदेवनगर इलाके से आठ किलो गांजा बरामद हुआ था।

सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता को यह जानकारी मिली थी कि पंडरा ओपी क्षेत्र के जनक पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक झोपड़ी नुमा घर से गांजा तस्करी का कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने उपेंद्र कुमार नामक शख्स को दबोच लिया। उपेंद्र की निशानदेही पर गांजा की खरीद फरोख्त में उसकी मदद करने वाले विकास सिंह नामक युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उपेंद्र कुमार के पास से पुलिस ने दो किलो गांजा बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी