रांची से धनबाद और देवघर के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे रांची से देवघर और धनबाद के लिए ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:33 PM (IST)
रांची से धनबाद और देवघर के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
रांची से धनबाद और देवघर के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, रांची : यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे रांची से देवघर और धनबाद के लिए दो जोड़ी ट्रेनें चलाने जा रहा है। रांची से धनबाद के लिए जाने वाली ट्रेन 25 जून से अगले आदेश तक लगातार चलेगी। जबकि रांची से देवघर जाने वाली ट्रेन भी 25 जून से एक जुलाई तक प्रतिदिन देवघर से चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। रांची रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 03303 धनबाद-रांची स्पेशल ट्रेन धनबाद से 24 जून को रवाना होगी। यह ट्रेन अगले आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन संख्या 03304 रांची धनबाद स्पेशल ट्रेन 25 जून को रांची से रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03320 रांची देवघर स्पेशल ट्रेन 24 जून को देवघर से रवाना होगी। 30 जून तक प्रतिदिन चलेगी। देवघर से रांची के लिए ट्रेन 25 जून को रवाना होगी। यह ट्रेन एक जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।

------

हटिया - एर्नाकुलम - हटिया सुपरफास्ट स्पेशल का कोच संयोजन बदला

रेलवे ने हटिया-एर्नाकुलम-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में परिवर्तन किया है। इन ट्रेनों में जनरेटर कार के दो कोच, वातानुकूलित थ्री टियर के 10 कोच, वातानुकूलित टू टियर के तीन कोच, वातानुकूलित रसोई यान का एक कोच यानि कुल 16 कोच के स्थान पर जनरेटर कार के दो कोच, वातानुकूलित थ्री टियर के 10 कोच, वातानुकूलित रसोई यान का एक कोच यानि कुल 13 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 02409 हटिया-एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 जून से प्रत्येक सोमवार को हटिया से चलेगी। ट्रेन संख्या 02410 एर्नाकुलम-हटिया साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को एर्नाकुलम से चलेगी।

chat bot
आपका साथी