हटिया स्टेशन पहुंची दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

राची हटिया स्टेशन पर दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आगमन हुआ। इस तरह रांची में 213 ट्रेनें पहुंच चुकी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 01:48 AM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 01:48 AM (IST)
हटिया स्टेशन पहुंची दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
हटिया स्टेशन पहुंची दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, राची : हटिया स्टेशन पर दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आगमन हुआ। 06525 बेंगलुरु-हटिया श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह छह बजे हटिया स्टेशन पहुंची। ट्रेन से 1697 यात्री आए। 05611 बेलोनिया (त्रिपुरा)- हटिया श्रमिक स्पेशल ट्रेन हटिया स्टेशन पर दोपहर 13:25 बजे पहुंची। ट्रेन से 312 यात्री पहुंचे।

इन विशेष ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्टेशन से बाहर खड़े बसों से इन यात्रियों को उनके गृह जिले रवाना किया गया।

इधर, मंगलवार को इंडिगो, गो एयर, विस्तारा व एयर एशिया के सात विमानों से दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद से कुल 1,066 यात्री राची पहुंचे और इन विमानों से दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद के लिए 438 यात्रियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि इंडिगो के मुंबई-राची विमान से 188 यात्री राची पहुंचे और राची-मुंबई विमान से 61 यात्री मुंबई के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के दिल्ली-राची विमान से 162 यात्री राची पहुंचे और 148 यात्री राची-दिल्ली विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरे। गो एयर के दिल्ली-राची विमान से 98 यात्री राची पहुंचे और राची-दिल्ली विमान से 42 यात्री दिल्ली के लिए उड़ान भरे। विस्तारा के दिल्ली-राची विमान से 121 यात्री राची पहुंचे और राची-दिल्ली विमान से 22 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरा। इंडिगो के हैदराबाद-राची विमान से 176 यात्री राची पहुंचे और राची-हैदराबाद विमान से 81 यात्री हैदराबाद के लिए उड़ान भरे। एयर एशिया के दिल्ली-राची विमान से 152 यात्री राची पहुंचे और राची-दिल्ली विमान से 45 यात्री हैदराबाद के लिए उड़ान भरे। इंडिगो के दिल्ली-राची विमान से 169 यात्री राची पहुंचे और राची-दिल्ली विमान से 39 यात्री जिल्ली के लिए उड़ान भरे।

chat bot
आपका साथी