तीसरे दिन दो लाख की आबादी को मिला पानी

रांची दो दिनों की गंभीर समस्या के बाद राजधानी के दो लाख लोगों को पानी मिल सका। इससे उनकी परेशानी दूर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 01:09 AM (IST)
तीसरे दिन दो लाख की आबादी को मिला पानी
तीसरे दिन दो लाख की आबादी को मिला पानी

जागरण संवाददाता, रांची : दो दिनों की गंभीर समस्या के बाद राजधानी के दो लाख लोगों को पानी मिला। शनिवार को शहर के सभी प्रभावित क्षेत्रों बीच कोकर, चुटिया, कांटाटोली, लालपुर, नामकुम, बहुबाजार सहित अन्य क्षेत्रों को 16 घंटे तक पानी सप्लाई की गई।

बूटी डिविजन के कार्यपालक अभियंता केके वर्मा ने जानकारी दी कि लोगों की परेशानी को देखते हुए हटिया लाइन द्वारा रुक्का से डोरंडा जाने रहे पानी को डायवर्ट कर प्रभावित क्षेत्रों में पानी दिया गया। हालांकि रुक्का से पंप होने के कारण प्रेशर कम रहा और 16 घंटे बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। बता दें कि बूटी जलागार से टाउनलाइन के लिए आने वाली पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद इन इलाकों में जलापूर्ति बाधित थी। आज शाम तक सामान्य होगी आपूर्ति : इधर बूटी जलमीनार के पास मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। पिलर बना लिया गया है। अब पाइप की मरम्मती की जा रही है। रविवार दोपहर बाद कार्य पूरा हो जाएगा। शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू की जाएगी। बूटी जलागार से अन्य सभी स्थानों में आपूर्ति सामान्य है। एचवायडीटी और चापाकलों से मिल रही मदद : आंशिक जलापूर्ति के बाद भी राजधानी के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति संबंधी समस्या बरकरार रही। लगभग सभी क्षेत्रों में घरेलू कार्य प्रभावित रहे। इस बीच लोगों ने वार्डो में लगे एचवायडीटी और चापाकलों से पानी भर कर काम चलाया। बता दें कि राजधानी में करीब 900 एचवायडीटी लगे हुए हैं। बता दें कि पानी की किल्लत से आए दिन राजधानी के लोगों को परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी